Una21 को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप...

21 को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी करेंगी शिरकत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 21 नवंबर को जिला भाजपा कार्यालय दीप कमल में आयोजित होगी। बैठक में राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन भी बैठक में भाग लेंगे।

यह जानकारी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की भावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही महिला मोर्चा को प्रदेशभर में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर भी मंथन होगा।

अनु ठाकुर ने बताया कि बैठक में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की घोषणा को लेकर भी विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिलाओं से यह वादा कर सत्ता हासिल की, लेकिन सरकार बनने के बाद इसे पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी को प्रदेश की हर महिला तक पहुंचाया जाएगा और इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा भी तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की यह बैठक संगठन की मजबूती और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगी। अनु ठाकुर ने महिला मोर्चा की सभी संबंधित पदाधिकारियों से बैठक में समय पर पहुंचने का आग्रह किया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन...

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी हर छह माह बाद अपलोड करें जरूरी दस्तावेज

आर्थिक सहायता निर्बाध रखने के लिए तीन प्रमाण पत्र...

संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ऊना, सुशील पंडितः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सचिव शिखा लखनपाल के मार्गदर्शन में बुधवार को...

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती पंचकूला: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ICSSR प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ

11 देशों और भारत के 18 राज्यों से 300 प्रतिभागियों की सहभागिता; 290 शोध पत्र प्राप्त ऊना:  राजकीय महाविद्यालय ऊना...

ऊना पुलिस भर्ती में 693 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3,808 युवाओं ने लिया हिस्सा

पुरुष वर्ग में 398 और महिला वर्ग में 295 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 6,326 युवाओं ने किया था आवेदन ऊना: जिला...