फतेहगढ़ चुरियां: विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए पंजाब के एक युवक की अचानक मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फतेहगढ़ चुरियां से कुछ किलोमीटर दूर स्थित गांव काला अफगाना के रहने वाले 38 वर्षीय बलजीत सिंह की दुबई में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार में पत्नी और दो बेटियां
जानकारी के अनुसार, बलजीत सिंह अपने परिवार का पालन-पोषण करने और घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दुबई गए थे। परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। बलजीत सिंह की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रोजी-रोटी कमाने गए थे दुबई
पड़ोसी धर्मजीत सिंह ने बताया कि बलजीत सिंह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का सहारा बने हुए थे। वह बेहतर भविष्य और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए दुबई गए थे, लेकिन वहां अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, हुआ अंतिम संस्कार
बलजीत सिंह का पार्थिव शरीर जब उनके गांव काला अफगाना पहुंचा, तो परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी गमगीन हो गए। पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सरकार से परिवार की आर्थिक मदद की अपील
पड़ोसी धर्मजीत सिंह ने सरकार से अपील की है कि बलजीत सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनकी मदद की जाए। उन्होंने कहा कि परिवार में पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। ऐसे में परिवार के सामने भविष्य में आर्थिक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इसलिए सरकार को इस जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

