Haryana Govtगुरुग्राम-जींद और महेंद्रगढ़ में बनेंगे 4 नए उपस्वास्थ्य केंद्र, हरियाणा सरकार ने...

गुरुग्राम-जींद और महेंद्रगढ़ में बनेंगे 4 नए उपस्वास्थ्य केंद्र, हरियाणा सरकार ने किया ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को निरंतर सुदृढ़ कर रही है, जिसके तहत गुरुग्राम, जींद और महेंद्रगढ़ जिलों में चार नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों (सब हेल्थ सेंटर) का निर्माण किया जाएगा , इन पर लगभग 214.96 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जींद जिले में 19 जुलाई, 2025 की मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत दो उप-स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें 43.51 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सब हेल्थ सेंटर बराह कलां तथा 55 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सब हेल्थ सेंटर अनूपगढ़ शामिल हैं।

इसके अलावा, गुरुग्राम जिले में 29 मई, 2022 की मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 60.95 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सब हेल्थ सेंटर गुडाना का निर्माण किया जाएगा, जबकि नारनौल (जिला महेंद्रगढ़) में सब हेल्थ सेंटर बेवल के निर्माण के लिए 55.50 लाख रुपये का अनुमानित प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि इन उप-स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और स्थानीय निवासियों को अपने घर के समीप ही समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन...

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी हर छह माह बाद अपलोड करें जरूरी दस्तावेज

आर्थिक सहायता निर्बाध रखने के लिए तीन प्रमाण पत्र...

संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ऊना, सुशील पंडितः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सचिव शिखा लखनपाल के मार्गदर्शन में बुधवार को...

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती पंचकूला: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ICSSR प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ

11 देशों और भारत के 18 राज्यों से 300 प्रतिभागियों की सहभागिता; 290 शोध पत्र प्राप्त ऊना:  राजकीय महाविद्यालय ऊना...

ऊना पुलिस भर्ती में 693 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3,808 युवाओं ने लिया हिस्सा

पुरुष वर्ग में 398 और महिला वर्ग में 295 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 6,326 युवाओं ने किया था आवेदन ऊना: जिला...