Haryana Govtहरियाणा सरकार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 को किया लागू

हरियाणा सरकार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 को किया लागू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा में बाल विवाह की सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘आओ, मिलकर बनाएं बाल विवाह मुक्त भारत – बचपन खिलने दो, सपनों को उड़ने दो’ के संदेश के साथ व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बाल विवाहों की रोकथाम के लिए हरियाणा सरकार द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 को सख्ती से लागू किया गया है, जिसके तहत जिला स्तर पर संरक्षण एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कानून के अनुसार 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह करना एक संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध है।

ऐसा कोई भी व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है, इसे बढ़ावा देता है या इसमें सहायता करता है, उसे दो वर्ष तक के कठोर कारावास और एक लाख रुपये तक के जुर्माने की सजा हो सकती है। इसके अतिरिक्त, नाबालिग लड़की से विवाह करने वाले पुरुष को भी दो वर्ष तक की कड़ी कैद या एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि बाल विवाहित बच्चा बालिग होने के दो साल के भीतर अपने विवाह को खारिज घोषित करवा सकता है, तथा राज्य सरकार द्वारा इस अधिनियम की धारा 3 उप-धारा (1) के तहत प्रदेश में बाल विवाह को शून्य घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों, खंडों, तहसीलों, ग्राम पंचायतों और स्थानीय निकायों से अपील की है कि वे इस अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें तथा 27 नवंबर, 2026 को अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बाल विवाह उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास सुनिश्चित करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: National Highway पर व्यक्ति से 1.30 लाख नगदी और स्कूटी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में दिन दहाड़े लूट की वारदात सामने...

Punjab News: बच्चे की हत्या करने का मामलाः पुलिस ने आरोपी युवती को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहालीः लालरू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले...

CM Sukhu ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

STF की कार्रवाईः नकली दवाएं बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

सोलनः हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक...

Airport पर सुरक्षा में सेंध की कोशिश, CISF जवानों ने किया काबू, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट...

Punjab News: National Highway पर व्यक्ति से 1.30 लाख नगदी और स्कूटी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में दिन दहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। जहां नेशनल हाईवे पर लुटेरों ने व्यक्ति को...

Punjab News: बच्चे की हत्या करने का मामलाः पुलिस ने आरोपी युवती को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहालीः लालरू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बल्लोपुर के निवासी तारा सिंह के बेटे गुरविंदर सिंह...

CM Sukhu ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश...

STF की कार्रवाईः नकली दवाएं बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

सोलनः हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक बार फिर नकली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा मामला...