Nationalभीषण हादसाः पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, देखें...

भीषण हादसाः पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अररियाः बिहार के अररिया जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर नगर में जा गिरी। स्कॉर्पियो गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें से 6 लोगों की मौत हो गई। एक घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग सुपौल के थुमहा गांव के रहने वाले थे।

एक साथ 6 लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान सुपौल जिले के थुमहा गांव के रहने वाले 28 साल के कुंदन यादव, 22 साल के मुन्ना कुमार, 20 साल के आदित्य, 16 साल के यश कुमार, 15 साल के आर्यन और 15 साल के सौरभ के रूप में हुई है। मृतकों में चार नाबालिग हैं। शादी वाले घर में इस घटना के बाद मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग सुपौल जिले के रहने वाले थे। ये किसी सिकटी के भपटीया में आयोजित तिलक समारोह से लौट रहे थे। अचानक से कार का संतुलन बिगड़ा और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे मरिया नहर में जा गिरी। ये हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी में सवार लोगों को संभलने तक का मौका तक नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की सक्रियता से राहत और बचाव कार्य किया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस के पहुंचने तक स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने रस्सी की मदद से नदी में डूबी स्कॉर्पियो को बांधा। जब पुलिस पहुंची तो जेसीबी की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया। कार के ऊपर आते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्परता से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की जान चली गई, सभी का पोस्टमाॉर्टम कराया गया है। वहीं एक घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

ग्रैप-3 हटने के बाद भी दिल्ली की हवा जहरीली, एम्स का AQI 354 दर्ज

नई दिल्लीः दिल्ली में ग्रैप-3 हटने के बाद प्रदूषण...

Punjab News: स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कारोबारी की मौत

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में पुराने बस स्टैंड के पास...

Punjab News: सस्ते तेल का झांसा देकर ठगी को लेकर भिड़े रेहड़ी संचालक और ई-रिक्शा चालक

बठिंडाः जिले में शातिर ठग ने सस्ते रिफाइंड और...

Canada में युवक का जलती कार के अंदर मिला शव, टारगेट किलिंग का शक

ओटावाः कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली इलाके में...

कड़ाके की ठंडः लाहुल-स्पीति में माइनस में पहुंचा तापमान, देखें वीडियो

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बर्फबारी से...

ग्रैप-3 हटने के बाद भी दिल्ली की हवा जहरीली, एम्स का AQI 354 दर्ज

नई दिल्लीः दिल्ली में ग्रैप-3 हटने के बाद प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड...

Punjab News: स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कारोबारी की मौत

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में पुराने बस स्टैंड के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक इकबाल...

Punjab News: सस्ते तेल का झांसा देकर ठगी को लेकर भिड़े रेहड़ी संचालक और ई-रिक्शा चालक

बठिंडाः जिले में शातिर ठग ने सस्ते रिफाइंड और सरसों के तेल की सप्लाई दिलाने का झांसा देकर रेहड़ी...

Canada में युवक का जलती कार के अंदर मिला शव, टारगेट किलिंग का शक

ओटावाः कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। एक जलती हुई कार के...