चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों की वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) दर्ज करने के लिए विभिन्न स्तरों की समय-सीमा बढ़ा दी है।
मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, रिव्यूइंग अथॉरिटी द्वारा मूल्यांकन की समय-सीमा 24 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, एक्सेप्टिंग अथॉरिटी द्वारा मूल्यांकन की अंतिम तिथि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 दिसंबर, 2026 ही रहेगी।
