Haryana Govtहिंद दी चादर और ड्रोन शो होंगे मुख्य आकर्षण के केन्द्र

हिंद दी चादर और ड्रोन शो होंगे मुख्य आकर्षण के केन्द्र

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ: महर्षि वेद व्यास की कर्मस्थली व्यासपुर स्थित तीर्थराज कपालमोचन में 20 नवंबर को श्री कपालमोचन-श्री आदिबद्री मेले, प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत उद्घाटन करेंगे तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्य मेला प्रशासक एवं उपायुक्त प्रीति ने बताया कि 20 से 24 नवंबर 2026 तक यमुनानगर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक अंतरराज्यीय श्री कपालमोचन-श्री आदिबद्री मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर जिले के प्रबंधन समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की गई हैं। मेले में पूर्ण सहयोग करने तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि इस बार मेले को आकर्षक बनाने के लिए पहले दिन 20 नवंबर को प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। हिंद दी चादर कार्यक्रम के साथ लाइट एंड ड्रोन शो माध्यम से मेले को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से रूबरू करवाया जाएगा।

उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मेले को जीरो वेस्ट एवं पॉलीथिन मुक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। प्लास्टिक एवं पॉलीथीन का इस्तेमाल न करें तथा इसके स्थान पर कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल मेला आयोजित करना प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक श्रद्धालु की भी जिम्मेदारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

NEET पेपर लीक मामलाः 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय पात्रता...

HCS अधिकारियों की वर्ष 2025-26 के PAR मूल्यांकन की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर एचसीएस (कार्यकारी...

Punjab News: पानी की टंकी पर चढ़ा जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना से परेशान व्यक्ति, देखें वीडियो

लुधियानाः खन्ना के गांव चकोही में व्यक्ति पानी की...

हरियाणा में एक IAS और एक HCS अधिकारी का हुआ तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस...

Javed Akhtar ने की Sonia Gandhi की किताब की तारीफ, बोले – ‘मुझे यह काफी दिलचस्प लगी’

नई दिल्ली: सिंगर जावेद अख्तर ने कांग्रेस पार्टी की...

NEET पेपर लीक मामलाः 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बुधवार...

HCS अधिकारियों की वर्ष 2025-26 के PAR मूल्यांकन की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों की वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट...

Punjab News: पानी की टंकी पर चढ़ा जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना से परेशान व्यक्ति, देखें वीडियो

लुधियानाः खन्ना के गांव चकोही में व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित दविंदर...

हरियाणा में एक IAS और एक HCS अधिकारी का हुआ तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी...