Haryana Govtशिक्षा बोर्ड ने हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा मार्च-2027 फ्रेश श्रेणी की बढ़ाई...

शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा मार्च-2027 फ्रेश श्रेणी की बढ़ाई तिथि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि हरियाणा मुक्त विद्यालय की सैकेंडरी एवं सीनियर सैकेंडरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए फ्रेश श्रेणी के परीक्षार्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क 31 अक्तूबर, 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 6 दिसंबर, 2026 कर दिया गया है। अत: ऐसे इच्छुक परीक्षार्थी, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में अपना आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अब 6 दिसंबर, 2026 तक 300 रूपये विलंब शुल्क के साथ हरियाणा मुक्त विद्यालय की सैकेंडरी/सीनियर सैकेंडरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। ऑनलाइन आवेदन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक परीक्षार्थी शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध संबंधित लिंक के माध्यम से निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय अपने व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी एवं अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें तथा आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने उपरांत उसकी पुष्टि अवश्य कर लें।

धूपड़ ने कहा कि बोर्ड द्वारा यह अवसर परीक्षार्थियों की सुविधा एवं हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है। उन्होंने पात्र परीक्षार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए निर्धारित समय से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा अन्य असुविधा से बचा जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

NEET पेपर लीक मामलाः 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय पात्रता...

HCS अधिकारियों की वर्ष 2025-26 के PAR मूल्यांकन की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर एचसीएस (कार्यकारी...

Punjab News: पानी की टंकी पर चढ़ा जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना से परेशान व्यक्ति, देखें वीडियो

लुधियानाः खन्ना के गांव चकोही में व्यक्ति पानी की...

हरियाणा में एक IAS और एक HCS अधिकारी का हुआ तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस...

Javed Akhtar ने की Sonia Gandhi की किताब की तारीफ, बोले – ‘मुझे यह काफी दिलचस्प लगी’

नई दिल्ली: सिंगर जावेद अख्तर ने कांग्रेस पार्टी की...

NEET पेपर लीक मामलाः 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बुधवार...

HCS अधिकारियों की वर्ष 2025-26 के PAR मूल्यांकन की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों की वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट...

Punjab News: पानी की टंकी पर चढ़ा जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना से परेशान व्यक्ति, देखें वीडियो

लुधियानाः खन्ना के गांव चकोही में व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित दविंदर...

हरियाणा में एक IAS और एक HCS अधिकारी का हुआ तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी...