गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी करने वाली नोडल एजेंसी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप पूर्वाह्न 10 बजकर 21 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 4.1 थी।
जिले के अधिकतर हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली जिला प्रशासन ने बताया कि भूकंप का केंद्र जिले में ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के पास जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। जिला प्रशासन के अनुसार भूकंप से किसी तरह का नुकसान होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
