Nationalमहिला हेड कांस्टेबल ने प्रेमी ASI की हत्या कर कार में जलाया...

महिला हेड कांस्टेबल ने प्रेमी ASI की हत्या कर कार में जलाया शव, भाई समेत चार गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अहमदाबादः गुजरात के साबरकांठा जिले के चिथोडा पुलिस स्टेशन में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि उसी थाने में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल ने प्रेम संबंध खत्म करने की चाहत में ASI की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए अपने परिजनों और दोस्तों की मदद से शव को कार सहित पेट्रोल डालकर जला दिया।

अरावली लोकल क्राइम ब्रांच ने इस मामले का खुलासा करते मुख्य आरोपी महिला हेड कांस्टेबल अल्फा कलसवा (37) और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान अरावली जिले के भिलोडा तालुका स्थित जिंझोडी गांव निवासी अश्विन तबियाद के रूप में हुई है। वे चिथोडा पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर के पर्सनल राइटर के तौर पर कार्यरत थे।

अश्विन 8 नवंबर की रात करीब 10:15 बजे ड्यूटी पर जाने के लिए अपनी मारुति अर्टिगा कार से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। दो दिन बाद यानी 10 नवंबर को भिलोडा तालुका के पादरा गांव के पास हथमाती नदी के किनारे उनकी जली हुई मारुति अर्टिगा कार मिली, जिसके अंदर उनके जले हुए अवशेष पाए गए। उनके पिता बाबू तबियाद ने ये अवशेष उनके बेटे के होने की आशंका जताई।

अरावली LCB की गहन जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार अश्विन तबियाद के चिथोडा थाने में ही तैनात और महिला सुरक्षा टीम की सदस्य हेड कांस्टेबल अल्फा कलसवा के साथ प्रेम संबंध थे। जांच में सामने आया कि अल्फा इस रिश्ते को खत्म करना चाहती थी, जबकि अश्विन उस पर संबंध जारी रखने का दबाव बना रहे थे। इसी विवाद के चलते 8 नवंबर की रात अल्फा ने अश्विन को चिथोडा स्थित अपने किराए के घर पर बुलाया, जहां वे रात भर रूके। पुलिस के मुताबिक अल्फा ने रात में ही अश्विन की हत्या कर दी थी।

अरावली के पुलिस अधीक्षक (SP) मनोहर सिंह जडेजा ने वारदात के बाद सबूत मिटाने की पूरी साजिश का खुलासा करते बताया कि हत्या के बाद अगली सुबह अल्फा ने अपने भाई कल्पेश कलसवा को फोन कर बुलाया, जो अपने चचेरे भाई पंकज के साथ मारुति ईको कार लेकर वहां पहुंचा। तीनों ने शव को एक बोरे में बंद किया और पूरे दिन घर के अंदर छिपाए रखा। जिसके बाद पंकज मृतक की अर्टिगा कार को कनादार गांव के बाहरी इलाके में एक मंदिर के पास सुनसान जंगल में ले गया, जबकि अल्फा और कल्पेश ईको कार से उसके पीछे गए। वे अर्टिगा को वहीं छोड़कर वापस चिथोडा लौट आए।

रात होने पर कल्पेश ने अपने दोस्त मनोज निनामा को बुलाया। चारों आरोपी ईको कार में शव लेकर जंगल में खड़ी अर्टिगा के पास पहुंचे और शव से भरे बोरे को अर्टिगा की बीच वाली सीट के पास रख दिया। जिसके बाद मनोज अर्टिगा चलाकर पादरा गांव की ओर ले गया, जबकि अल्फा और कल्पेश ईको कार से पीछे चले। हथमाती नदी के पास पहुंचकर आरोपियों ने कार पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी।

पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, अरावली और साबरकांठा जिलों के कई इलाकों के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर कडियां जोड़ी। जांच में सामने आया कि कार जलाने से पहले आरोपियों ने विजय नगर के एक पेट्रोल पंप से ईको कार का इस्तेमाल कर कैन में पेट्रोल खरीदा था। पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने अल्फा कलसवा, कल्पेश कलसवा, पंकज और मनोज निनामा को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी को लेकर भारी हंगामा, व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर स्थित एक...

देश में 1600 Satellite शुरु करेगी Reliance कंपनी , Elon Musk के Starlink को देगी टक्कर

नई दिल्ली: मॉर्डन समय में इंटरनेट लोगों की सबसे...

3 कारों में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

नोएडा: सेक्टर-39 में मेट्रो पिलर-186 के पास बुधवार सुबह...

वाहन का चालान कर वसूला जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस...

गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी को लेकर भारी हंगामा, व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर स्थित एक गुरुद्वारे में सिख धर्मग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को...

देश में 1600 Satellite शुरु करेगी Reliance कंपनी , Elon Musk के Starlink को देगी टक्कर

नई दिल्ली: मॉर्डन समय में इंटरनेट लोगों की सबसे अहम जरुरत बन चुका है। ऑफिस का काम हो या...

3 कारों में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

नोएडा: सेक्टर-39 में मेट्रो पिलर-186 के पास बुधवार सुबह तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में...

दर्दनाक हादसा: घर में LPG सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, मां और दो बेटों की जिंदा जलकर मौत

इंफालः मणिपुर में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बिष्णुपुर जिले में एलपीजी सिलेंडर फटने से से तीन...