जालंधर, ENS: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से पहले जालंधर के एक निजी होटल में भाजपा की बैठक हुई। राहुल गांधी के विदेश दौरे और हाल ही में हैदराबाद में आयोजित ‘भारत समिट 2026′ के दौरान दिए गए बयानों और वहां हुई घटनाओं को लेकर भारतीय राजनीति में भारी सियासत गरमा गई है। ऐसे में चार्जशीट’ का मुद्दा सबसे अहम विषय बना रहा है।
मीडिया से बात करते हुए, सुनील जाखड़ ने गठबंधन को लेकर एक अहम बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना पक्ष रख दिया है और अब फैसला पार्टी स्तर पर लिया जाएगा। वहीं कांग्रेस सासंद व पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बारे में बात करते हुए, उन्होंने टिप्पणी की कि वे बस मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। जाखड़ ने कहाकि उनके मंत्रीमंडल में एसएसपी और डीजीपी लैवल की प्रमोशन को लेकर कैबिनेट मींटिग में कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाए थे।
ऐसे में वह उसकी जांच के लिए क्या वह सहमत है और वह इस पर कोई जवाब देंगे। मीडिया से बात करते हुए परनीत कौर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही तय कर चुके हैं कि वे बीजेपी में ही रहेंगे। परनीत कौर ने कहा कि इस बार पंजाब में बीजेपी अपनी सरकार बनाएगी। परनीत कौर ने चन्नी को लेकर कहा कि वह अपने ईडी के केसों की ओर ध्यान दें और कैप्टन अमरिंदर के केसों को छोड़ दें।
वहीं सुनील जाखड़ ने भाजपा की चार्जशीट को लेकर कहा कि यह चार्जशीट तक पार्टी का एजेंडा सीमित नहीं रहेंगा। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना जाएंगा और लोगों के साथ पुलिस की नाजायज धक्केशाही को लेकर पर्चे दर्ज होंगे। ऐसे में लोगों को इंसाफ दिलाया जाएगा। कांग्रेस की साईकिल यात्रा को लेकर जाखड़ ने कहाकि वह कोई भी यात्रा करें, भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता।
