Jammu and Kashmirलश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का...

लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का आतंकी, सरेंडर करने से किया था इनकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ भट को मार गिराया है। इससे पहले बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने आतंकी लतीफ भट को वीडियो कॉल भी किया था, अफसरों ने आतंकी लतीफ से सरेंडर करने के लिए कहा था।

सामने आए वीडियो में एक अधिकारी को भट से यह कहते सुना गया कि हम तुम्हारे साथ हैं। हालांकि, उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया और कहा कि मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है। मैं बहुत खुश हूं। सुबह होने से पहले ही फिर से गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने कुलगाम के कई गांवों में अपना ऑपरेशन तेज किया हुआ था। भट का साथी उमर निसार डार सोमवार को कुलगाम में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था। निसार और लतीफ 11 नवंबर को CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की एक चौकी पर हुए हमले में शामिल थे।

मंगलवार को पुलिस ने CCTV फुटेज जारी किया, जिसमें 11 नवंबर को CRPF की चौकी पर हमला करने से पहले डार और भट को रेकी करते देखा जा सकता है। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए थे। तब से इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च और घेराबंदी अभियान चलाया जा रहा है और पूछताछ के लिए 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 11 नवंबर के हमले की जांच से पता चला है कि स्थानीय निवासी डार ने हमले से पहले भट के साथ मिलकर कई जगहों की रेकी की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 नवंबर को उमर निसार डार ने लश्कर कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलम जैसी कई जगहों की रेकी की थी।

जिनका मकसद संभावित ठिकानों की पहचान करना और सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बनाना था। अधिकारी ने बताया कि 11 नवंबर को डार और भट ने अखरान में CRPF की चौकी पर हमला किया और वहां से भाग गए। बाद में CCTV फुटेज की जांच और विश्लेषण के जरिए पुलिस ने इन दोनों की पहचान की।

फुटेज में 10 नवंबर को की रेकी के दौरान उनकी गतिविधियों और हमले के बाद अखरान में CRPF की चौकी से भागते समय की उनकी हरकतों को देखा जा सकता है। डार के लापता होने के बाद उसके परिवार ने कुलगाम के एक पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूल वैन का कहर, खड़ी बस में मारी टक्कर, 2 मासूम घायल, देखें वीडियो

जौनपुरः शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद स्थित इमरानगंज बाजार...

Punjabi प्रेमी जोड़े का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल

सरीः कनाडा के सरी में हमलावरों ने एक पंजाबी...

Toll पार करते ही आएगा SMS, ध्यान न देने पर कटेगा चालान

नई दिल्ली। अगर आप भी गाड़ी से राष्ट्रीय राजमार्ग...

बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूल वैन का कहर, खड़ी बस में मारी टक्कर, 2 मासूम घायल, देखें वीडियो

जौनपुरः शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद स्थित इमरानगंज बाजार में स्कूली वैन खड़ी स्कूल बस से टकरा गई। हादसा...

Hotel में ठहरे कपल को धमकाते दिखे पुलिस अधिकारी, कहा- गांजा रखकर फंसा देंगे, देखें Viral Video

सिवनीः मध्य प्रदेश के सिवनी में एक होटल में पुलिस कर्मियों की कथित दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर...

Punjabi प्रेमी जोड़े का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल

सरीः कनाडा के सरी में हमलावरों ने एक पंजाबी व्यक्ति और उसकी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी।...

Toll पार करते ही आएगा SMS, ध्यान न देने पर कटेगा चालान

नई दिल्ली। अगर आप भी गाड़ी से राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर सफर करते हैं और आपकी गाड़ी का...