Unaलोकतांत्रिक व्यवस्था की समझ परखने को 100 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

लोकतांत्रिक व्यवस्था की समझ परखने को 100 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, 20 विद्यार्थी राज्य स्तरीय स्पर्धा में करेंगे ऊना का प्रतिनिधित्व

ऊना (सुशील पंडित): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के तहत मंगलवार को बचत भवन ऊना में जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया और मतदान के महत्व से परिचित करवाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल ने की।

निबंध प्रतियोगिता के लिए ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ और ‘मतदान का महत्व’ विषय निर्धारित किए गए थे। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट, मतदान प्रक्रिया और मतगणना से जुड़े सवाल पूछे गए।

अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय नागरिकों की भागीदारी से सुनिश्चित होती है। युवाओं को शुरुआती स्तर से ही चुनावी प्रक्रिया और मतदान के महत्व की जानकारी देना जरूरी है, ताकि वे भविष्य में अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी समझदारी और जिम्मेदारी के साथ कर सकें।

उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों की चुनावी समझ, तार्किक क्षमता और विचार अभिव्यक्ति को बढ़ावा मिलने के साथ उनमें लोकतांत्रिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता भी विकसित होती है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निर्धारित मापदंडों के आधार पर जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा आकलन किया जाएगा। निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अलग-अलग शीर्ष 10-10 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार चयनित 20 विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला ऊना का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय शर्मा, जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम, अनुभाग अधिकारी डाइट कश्मीर सिंह, डिप्टी डायरेक्टर क्वालिटी एजुकेशन नीरज गर्ग, राजपाल राणा, लेक्चरर इंग्लिश तरुणा कालिया और लेक्चरर हिंदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

3 कारों में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

नोएडा: सेक्टर-39 में मेट्रो पिलर-186 के पास बुधवार सुबह...

वाहन का चालान कर वसूला जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस...

आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, HC के आदेश को दी चुनौती

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान...

3 कारों में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

नोएडा: सेक्टर-39 में मेट्रो पिलर-186 के पास बुधवार सुबह तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में...

दर्दनाक हादसा: घर में LPG सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, मां और दो बेटों की जिंदा जलकर मौत

इंफालः मणिपुर में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बिष्णुपुर जिले में एलपीजी सिलेंडर फटने से से तीन...

वाहन का चालान कर वसूला जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में 17 नवंबर...

आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, HC के आदेश को दी चुनौती

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन...