Nationalआजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, HC...

आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, HC के आदेश को दी चुनौती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ ED ने शीर्ष अदालत से तत्काल सुनवाई की मांग की है।

साथ ही एजेंसी ने मामले में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश देने की भी अपील की है। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर वीरवार को सुनवाई करेगा। ईडी द्वारा अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के समक्ष मामले का उल्लेख किया। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की उन टिप्पणियों और निष्कर्षों पर सवाल उठाए, जिनमें गिरफ्तारी के आधार उपलब्ध नहीं कराने और कथित दुर्भावना से कार्रवाई किए जाने का मुद्दा शामिल था।

ईडी ने हाईकोर्ट के आदेश पर सवाल उठाते जल्द सुनवाई की मांग की। एजेंसी चाहती है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अंतरिम जमानत से जुड़े आदेश पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दे। सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने टिप्पणी करते कहा कि आसमान नहीं टूट पड़ेगा। उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दीजिए। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले को कल यानी वीरवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई।

अब सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट की कल होने वाली सुनवाई पर हैं। इसमें यह देखा जाएगा कि शीर्ष अदालत इलाहाबाद हाईकोर्ट के अंतरिम जमानत देने के फैसले पर क्या रुख अपनाती है।

आजम खान ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े करीब 426 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई को चुनौती दी थी। उन्हें 31 अक्टूबर को रामपुर जेल से रिहा होने के तुरंत बाद ED ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद वह ED की कस्टडी में रहे थे। मंगलवार को हाईकोर्ट ने पहली नजर में माना कि 31 अक्टूबर को उनकी गिरफ्तारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने संविधान के अनुच्छेद 22 (1) के तहत जरूरी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन नहीं किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

वाहन का चालान कर वसूला जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस...

घर बैठे कमाई का झांसा देकर महिला से ठगे लाखों रुपए

ऊना। सोशल मीडिया पर घर बैठे कमाई के आकर्षक...

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, चांदी 6,000 और सोना 3,000 रुपए से ज्यादा टूटा

नई दिल्लीः सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट...

5,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला सैमसंग फोन लॉन्च

नई दिल्ली। Samsung ने अपना एक और बजट फ्रेंडली...

वाहन का चालान कर वसूला जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में 17 नवंबर...

Jalandhar News: आज समरसता संकल्प यात्रा को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देंगे हरी झंडी, सजा पंडाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भाजपा की सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा आज...

घर बैठे कमाई का झांसा देकर महिला से ठगे लाखों रुपए

ऊना। सोशल मीडिया पर घर बैठे कमाई के आकर्षक ऑफर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं।...

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, चांदी 6,000 और सोना 3,000 रुपए से ज्यादा टूटा

नई दिल्लीः सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला एक बार फिर तेज हो गया है। बुधवार...