Nationalसोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, चांदी 6,000 और सोना 3,000 रुपए से...

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, चांदी 6,000 और सोना 3,000 रुपए से ज्यादा टूटा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला एक बार फिर तेज हो गया है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव धड़ाम हो गए। चांदी की कीमत में एक झटके में 6,000 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना भी 3,000 रुपए से अधिक टूट गया। इस गिरावट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।

MCX पर मंगलवार को तेजी के साथ 1,69,702 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी बुधवार को कारोबार शुरू होते ही फिसलकर 1,63,533 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस तरह चांदी की कीमत में एक ही झटके में 6,169 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते यह अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ चुकी है। गौरतलब है कि 29 जनवरी को वायदा कारोबार में चांदी 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। मौजूदा भाव के आधार पर देखें तो चांदी अपने लाइफटाइम हाई से 2,56,515 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है।

चांदी की कीमतों में अक्टूबर के दौरान भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। नवंबर में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को महीने के आखिरी कारोबारी दिन चांदी 1,79,132 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, 18 नवंबर को इसका भाव गिरकर 1,63,533 रुपए पर पहुंच गया। इस तरह नवंबर में अब तक चांदी 15,599 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है।

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना 1,34,223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को कारोबार शुरू होते ही इसका भाव गिरकर 1,31,065 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी सोने की कीमत में एक ही दिन में 3,158 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

नवंबर महीने में सोने की कीमतों में भी लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है। 30 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,38,485 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 18 नवंबर को यह घटकर 1,31,065 रुपये पर आ गया। इस तरह नवंबर में अब तक सोना 7,420 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। सोने और चांदी में लगातार जारी इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

घर बैठे कमाई का झांसा देकर महिला से ठगे लाखों रुपए

ऊना। सोशल मीडिया पर घर बैठे कमाई के आकर्षक...

5,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला सैमसंग फोन लॉन्च

नई दिल्ली। Samsung ने अपना एक और बजट फ्रेंडली...

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक किमी तक धधकती दिखीं लपटें, देखें वीडियो

आसपास की फैक्ट्रियां और कॉलेज हॉस्टल कराए गए खाली कानपुरः...

बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूल वैन का कहर, खड़ी बस में मारी टक्कर, 2 मासूम घायल, देखें वीडियो

जौनपुरः शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद स्थित इमरानगंज बाजार...

Jalandhar News: आज समरसता संकल्प यात्रा को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देंगे हरी झंडी, सजा पंडाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भाजपा की सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा आज...

घर बैठे कमाई का झांसा देकर महिला से ठगे लाखों रुपए

ऊना। सोशल मीडिया पर घर बैठे कमाई के आकर्षक ऑफर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं।...

5,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला सैमसंग फोन लॉन्च

नई दिल्ली। Samsung ने अपना एक और बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह...

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक किमी तक धधकती दिखीं लपटें, देखें वीडियो

आसपास की फैक्ट्रियां और कॉलेज हॉस्टल कराए गए खाली कानपुरः रूमा औद्योगिक क्षेत्र स्थित पिगमेंट इंक फैक्ट्री में देर रात...