Haryana Govtनई दिल्ली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा पवेलियन का...

नई दिल्ली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा पवेलियन का किया उद्घाटन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: राज्यसभा सांसद संजय भाटिया और व्यापार मेला प्राधिकरण की मुख्य प्रशासक ए. मोना श्रीनिवास ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बनाए गए हरियाणा पवेलियन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पूरे पवेलियन का बारिकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर संजय भाटिया ने कहा कि हरियाणा हर क्षेत्र में नंबर-1 है, इसकी झलक इस हरियाणा पवेलियन में भी देखने को मिल रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों को अधिक से अधिक संख्या में इस मेले में पहुंचकर विरासत और विकास के इस अद्भुत संगम की झलकियां देखने का आह्वान किया।

राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि वे कई वर्षों बाद व्यापार मेले में आए हैं। इससे पहले वे स्कूल के समय बच्चों के साथ भ्रमण के दौरान यहां आए थे। आज हरियाणा पवेलियन में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा हर क्षेत्र में नंबर वन है। वर्ष 1966 में हरियाणा के गठन के बाद से लगातार लोगों का जीवन स्तर बदल रहा है और लोग खुशहाल हो रहे हैं। तकनीक के मामले में भी हरियाणा का कोई मुकाबला नहीं है।

हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण की मुख्य प्रशासक ए. मोना श्रीनिवास ने कहा कि इस वर्ष के व्यापार मेले की थीम “विकास और विरासत” है, जिसे हरियाणा पवेलियन में बेहद प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। हरियाणा की आध्यात्मिक और धार्मिक विरासत के साथ-साथ उसका इतिहास भी बहुत पुराना है। पवेलियन में राखीगढ़ी की सीलों से लेकर विकास की गति के साथ आज के हरियाणा तक की यात्रा को दर्शाया गया है।

मुख्य प्रशासक ए. मोना श्रीनिवास ने कहा कि आज हमारा किसान केवल खेत में ही काम नहीं करता, बल्कि अपने मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से मौसम की जानकारी लेता है और अपने उत्पादों को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। कृषि और उद्योग के साथ तकनीक का यही संगम “विकास और विरासत” की थीम को बखूबी दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि पवेलियन में आगंतुकों के लिए क्विज बूथ बनाया गया है, साथ ही एक फोटो बूथ भी तैयार किया गया है, जिसमें लोग हरियाणा के खेल सितारों के साथ फोटो ले सकते हैं। उन्होंने सभी लोगों, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि वे हरियाणा पवेलियन में जरूर आएं, यहां की सभी इंटरैक्टिव गतिविधियों में भाग लें, प्रदेश की झलकियां देखें, हरियाणा के बारे में जानकारी प्राप्त करें और प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी के बारे में दूसरों को भी बताएं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

NEET पेपर लीक मामलाः 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय पात्रता...

HCS अधिकारियों की वर्ष 2025-26 के PAR मूल्यांकन की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर एचसीएस (कार्यकारी...

Punjab News: पानी की टंकी पर चढ़ा जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना से परेशान व्यक्ति, देखें वीडियो

लुधियानाः खन्ना के गांव चकोही में व्यक्ति पानी की...

हरियाणा में एक IAS और एक HCS अधिकारी का हुआ तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस...

Javed Akhtar ने की Sonia Gandhi की किताब की तारीफ, बोले – ‘मुझे यह काफी दिलचस्प लगी’

नई दिल्ली: सिंगर जावेद अख्तर ने कांग्रेस पार्टी की...

NEET पेपर लीक मामलाः 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बुधवार...

HCS अधिकारियों की वर्ष 2025-26 के PAR मूल्यांकन की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों की वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट...

Punjab News: पानी की टंकी पर चढ़ा जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना से परेशान व्यक्ति, देखें वीडियो

लुधियानाः खन्ना के गांव चकोही में व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित दविंदर...

हरियाणा में एक IAS और एक HCS अधिकारी का हुआ तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी...