BathindaPunjab News: 50 हजार की नगदी और फोन छीनकर फरार लुटेरों की...

Punjab News: 50 हजार की नगदी और फोन छीनकर फरार लुटेरों की पलटी कार, 3 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः जिले के संगत मंडी क्षेत्र में लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए 5 कार सवार आरोपियों की गाड़ी खेतों में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद कार सवार 2 आरोपी मौके से भागने में सफल रहे, जबकि 3 को आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने पकड़ लिया। तीनों आरोपियों को मामूली चोटें भी आई हैं। सूचना मिलने पर थाना संगत पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार हुए दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव मैहना निवासी बब्बू, रविंदर सिंह और हरदीप सिंह के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपियों की पहचान गांव कुटी निवासी हरदीप सिंह और प्रीति सिंह के रूप में बताई गई है। जानकारी के अनुसार, गांव मैहना निवासी बलकरण सिंह, जो राजमिस्त्री का काम करता है, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर गांव महिमा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पांचों आरोपी एक वैगनआर कार में सवार होकर उसका पीछा कर रहे थे। आरोपियों की नजर बलकरण सिंह की जेब में रखी नकदी पर पड़ी। उन्होंने बीच रास्ते में बलकरण सिंह को घेर लिया और उससे करीब 50 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीनकर कार में फरार हो गए।

लूट की वारदात के बाद पीड़ित बलकरण सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों की कार का पीछा करने लगे। ग्रामीणों को पीछे आता देख आरोपी घबरा गए और कार की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार खेतों में जाकर पलट गई। हादसे के बाद कार से निकलकर दो आरोपी फरार हो गए, जबकि तीन को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया। थाना संगत के प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

चमोली में भूकंप के झटके महसूस, ज्योतिर्मठ के पास जमीन से 10KM की गहराई में था केंद्र

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप...

दिन-दिहाड़े सड़क पर बांधकर व्यक्ति को लगाई आग

बेंगलुरु । दिन-दिहाड़े हुई एक चौंकाने वाली घटना में...

ट्रामा सेंटर में महिला का हंगामा, दारोगा की वर्दी फाड़ी, वीड‍ियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

वाराणसीः काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर में...

दिन दहाड़े अस्पताल जा रहे डॉक्टर का फोन छीनकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

गाजियाबादः शालीमार गार्डन की 80 फुटा रोड पर बुधवार...

Jalandhar पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, समरसता संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

जालंधर, ENS: गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भाजपा की सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा आज...

चमोली में भूकंप के झटके महसूस, ज्योतिर्मठ के पास जमीन से 10KM की गहराई में था केंद्र

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर...

दिन-दिहाड़े सड़क पर बांधकर व्यक्ति को लगाई आग

बेंगलुरु । दिन-दिहाड़े हुई एक चौंकाने वाली घटना में बुधवार को बेंगलुरु के वीरभद्रनगर में लोगों में दहशत पैदा...

ट्रामा सेंटर में महिला का हंगामा, दारोगा की वर्दी फाड़ी, वीड‍ियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

वाराणसीः काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट और हंगामा करने के आरोपित महिला...