Tarn TaranPunjab News: शादी समारोह से लौट रहे 5 दोस्तों के साथ हुआ...

Punjab News: शादी समारोह से लौट रहे 5 दोस्तों के साथ हुआ हादसा, 2 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः खेमकरण रोड पर देर रात कार और ट्रक की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार 5 दोस्त शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 3 घायल दोस्तों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रेफर किया गया। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही शाहबाजपुर में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में गुरविंदर सिंह (48), पुत्र हरभजन सिंह और सुखविंदर सिंह, पुत्र निरवेल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों गांव शाहबाजपुर के रहने वाले थे। वहीं, हरमन सिंह, सरबन सिंह और अर्जुन सिंह घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव शाहबाजपुर के पांच लोग कार नंबर PB 46 AS 8473 में सवार होकर अमृतसर में अपने दोस्त के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे।

17 नवंबर की रात करीब 10 बजे वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पट्टी के खेमकरण रोड पर चुंगी के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, एक साथ गांव के दो लोगों की मौत से शाहबाजपुर में शोक का माहौल है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर...

डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

आज पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व...

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul Tent Industries की फैक्ट्री मे आग लगने की खबर है।...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऊना वन मंडल...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ महिलाएं और पुरुष एक...