BathindaPunjab News: गैस कटर से ताला काटकर ज्वेलर्स शॉप से 20 तोला...

Punjab News: गैस कटर से ताला काटकर ज्वेलर्स शॉप से 20 तोला सोना और 2 किलो चांदी लेकर चोर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः जिले के कस्बा भगता भाई का में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने एक ज्वेलर की दुकान को निशाना बना लिया। चोर गैस कटर की मदद से दुकान के शटर और अन्य हिस्सों को काटकर करीब 20 तोले सोना और दो किलो चांदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने दुकान मालिक के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना भगता भाई का के एसएचओ परबत सिंह ने बताया कि कस्बे में स्थित गुरमेल ज्वेलर की दुकान पर रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर गैस कटर का इस्तेमाल कर दुकान में दाखिल हुए और वहां रखे करीब 20 तोले सोने तथा 2 किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह जब लोग घरों से बाहर सैर करने के लिए निकले तो उन्हें चोरी की वारदात का पता चला।

इसके बाद दुकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। एसएचओ परबत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ज्वेलर गुरमेल सिंह के बयान दर्ज कर लिए हैं। दुकान मालिक के अनुसार चोर दुकान से 20 तोले सोना और 2 किलो चांदी चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

चमोली में भूकंप के झटके महसूस, ज्योतिर्मठ के पास जमीन से 10KM की गहराई में था केंद्र

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप...

दिन-दिहाड़े सड़क पर बांधकर व्यक्ति को लगाई आग

बेंगलुरु । दिन-दिहाड़े हुई एक चौंकाने वाली घटना में...

ट्रामा सेंटर में महिला का हंगामा, दारोगा की वर्दी फाड़ी, वीड‍ियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

वाराणसीः काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर में...

दिन दहाड़े अस्पताल जा रहे डॉक्टर का फोन छीनकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

गाजियाबादः शालीमार गार्डन की 80 फुटा रोड पर बुधवार...

Jalandhar पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, समरसता संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

जालंधर, ENS: गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भाजपा की सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा आज...

चमोली में भूकंप के झटके महसूस, ज्योतिर्मठ के पास जमीन से 10KM की गहराई में था केंद्र

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर...

दिन-दिहाड़े सड़क पर बांधकर व्यक्ति को लगाई आग

बेंगलुरु । दिन-दिहाड़े हुई एक चौंकाने वाली घटना में बुधवार को बेंगलुरु के वीरभद्रनगर में लोगों में दहशत पैदा...

ट्रामा सेंटर में महिला का हंगामा, दारोगा की वर्दी फाड़ी, वीड‍ियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

वाराणसीः काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट और हंगामा करने के आरोपित महिला...