Unaपत्रकारिता की ताकत है विश्वसनीयता और ज़िम्मेदारी : उपायुक्त जतिन लाल

पत्रकारिता की ताकत है विश्वसनीयता और ज़िम्मेदारी : उपायुक्त जतिन लाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना: उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और समाज को आगे बढ़ाने में इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। किसी भी समाज की प्रगति के लिए व्यवस्थाओं की कमियों को सामने लाना और उनमें सुधार के लिए आलोचनात्मक सोच जरूरी है। मीडिया समस्याओं को उजागर करने के साथ उनके समाधान की दिशा में रास्ता दिखाने का काम भी करता है। पत्रकारिता की असली ताकत उसकी विश्वसनीयता और जिम्मेदारी में निहित है।

वे सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा ऊना में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस का विषय ‘पत्रकारिता : सनसनी या जिम्मेदारी’ रहा। सम्मेलन में जिले के पत्रकारों ने बदलते मीडिया परिदृश्य, पत्रकारिता की चुनौतियों और सामाजिक दायित्वों पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर विशेष संगीत सत्र का आयोजन भी किया गया।

उपायुक्त ने पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कोई भी व्यवस्था पूरी तरह परिपूर्ण नहीं होती। उसे बेहतर बनाने के लिए कमियों को सामने लाना और उन पर रचनात्मक ढंग से विचार करना आवश्यक है। इस प्रक्रिया में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। मीडिया के माध्यम से प्रशासन को मिलने वाला फीडबैक व्यवस्थाओं में सुधार और जनहित के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में मदद करता है।

पत्रकारों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि ऊना में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें यहां के पत्रकारों से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उस सीख के आधार पर उन्होंने भी हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है।

जतिन लाल ने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच हर मुद्दे पर सहमति होना जरूरी नहीं है। यह संभव नहीं कि प्रशासन की हर बात मीडिया को पसंद आए या मीडिया द्वारा उठाए गए सभी मुद्दे प्रशासन को अच्छे लगें। लेकिन यही संवाद और स्वस्थ असहमति इस संबंध की खूबसूरती है। जरूरी है कि दोनों पक्ष आपसी फीडबैक के आधार पर बेहतर करने का प्रयास करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

अपुष्ट सूचनाओं का प्रसार और सनसनीखेज प्रस्तुति चिंताजनक

उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में सूचनाओं और खबरों का सत्यापन बेहद जरूरी हो गया है। बिना पुष्टि के प्रसारित सूचनाएं भ्रामक साबित हो सकती हैं और कई बार लोगों के लिए संकट की स्थिति पैदा कर देती हैं। सनसनीखेज प्रस्तुति से लोगों के सामने यह चुनौती भी खड़ी होती है कि वे किस सूचना और माध्यम पर भरोसा करें। इससे मीडिया की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। ऐसे में पत्रकारिता में तथ्यों की पुष्टि, संतुलन और जिम्मेदारी को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि मीडिया समाज के लिए रास्ता भी है और रास्ता दिखाने का माध्यम भी। समस्याओं को सामने लाने के साथ उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

पत्रकारिता में ज़िम्मेदारी और तथ्यपरकता पर हुई चर्चा

सम्मेलन में आयोजित विचार गोष्ठी में पत्रकारों ने ‘पत्रकारिता : सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर अपने अनुभव और विचार साझा किए। कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने विचार रखे।

प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मीडिया का स्वरूप लगातार बदल रहा है। सोशल मीडिया के आगमन के बाद प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल माध्यमों की विश्वसनीयता को लेकर नए सवाल सामने आए हैं। उन्होंने मौजूदा दौर को एक तरह का समुद्र मंथन बताते हुए कहा कि यह आत्मचिंतन का समय है कि कौन-सा माध्यम कितना विश्वसनीय है और किस सूचना पर भरोसा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सनसनी कुछ समय के लिए होती है, लेकिन सत्य हमेशा टिकता है। पत्रकार चाहे किसी भी मंच से लिखे, उसके लेखन में जिम्मेदारी का भाव होना चाहिए। अंततः सही, संतुलित और जिम्मेदार लेखन को ही समाज महत्व देता है।

सरोज मोदगिल ने कहा कि पहले पत्रकारिता में जिम्मेदारी का भाव प्रमुख रहता था, लेकिन आज सनसनी की होड़ में कई बार खबरें अपनी सीमाओं से बाहर चली जाती हैं। पत्रकारों को अपने दायित्व और जिम्मेदारी को समझना चाहिए। डॉ. रणधीर जसवाल ने कहा कि पत्रकारिता मूल रूप से जिम्मेदारी का काम है। जिस तरह मां अपने बच्चे की देखभाल संवेदनशीलता से करती है, उसी भाव से पत्रकारिता का दायित्व भी निभाया जाना चाहिए। सनसनी क्षणिक रोमांच पैदा करती है, जबकि जिम्मेदार पत्रकारिता का महत्व कहीं अधिक है।

केएल बैंस ने कहा कि सनसनीखेज पत्रकारिता अक्सर अपुष्ट तथ्यों और भ्रामक सूचनाओं पर आधारित होती है, जबकि जिम्मेदार पत्रकारिता का आधार सत्य और तथ्यों की पुष्टि है। जीवन शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि सच सामने लाना है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 19(1)(क) में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अनुच्छेद 19(2) में युक्तियुक्त प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी को जरूरी बताया।

ग़ज़ल गायकी ने बांधा समां, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के आयोजन में इस बार विशेष संगीत सत्र भी रखा गया। विचार गोष्ठी से पहले प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक सुनील डोगरा ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। उनकी ग़ज़लों का पत्रकारों और अतिथियों ने खूब आनंद लिया। उपायुक्त ने भी उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।

इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने की पहल भी की गई। प्रशासन की ओर से अतिथियों और प्रतिभागियों को भेंट किए गए उपहारों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद शामिल रहे। इसके माध्यम से ऊना के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण संपन्न, 1171 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 295 हुए उत्तीर्ण

ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन...

Jalandhar News: NRI लड़का शादी करने से मुकरा, परिजनों ने किया हंगामा, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधरः रामामंडी के ढिल्लवां चौक पर उस समय हंगामा...

पंजाब में धान की लिफ्टिंग ने रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार किया

चंडीगढ़: राज्य में धान की खरीद का काम मुख्यमंत्री...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र सरकार को श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के...

ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण संपन्न, 1171 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 295 हुए उत्तीर्ण

ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन ऊना में सोमवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) में...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तरनतारन के गांव सभरा में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को किया संबोधित

तरनतारन: आम आदमी पार्टी के एजेंडे और पिछली सरकारों की राजनीति के बीच स्पष्ट अंतर रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री...

Jalandhar News: NRI लड़का शादी करने से मुकरा, परिजनों ने किया हंगामा, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधरः रामामंडी के ढिल्लवां चौक पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लड़की के परिजनों ने शादी से...