पोस्ट डिलीट करने पर बनी सहमति
ऊना: चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता इंजीनियर रामपाल ने सकारात्मक पहल करते हुए पोस्ट डालने वाले व्यक्ति जीवन कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जीवन कुमार को संघ की विचारधारा, उद्देश्यों और कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनकी गलतफहमी दूर करने का प्रयास किया।जानकारी के अनुसार जीवन कुमार ने सोशल मीडिया पर संघ को लेकर एक पोस्ट डाली थी। इस मामले को लेकर भाजपा नेता इंजीनियर रामपाल स्वयं जीवन कुमार के घर पहुंचे और उनसे बातचीत की।
उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की विचारधारा के खिलाफ टिप्पणी करने से पहले उस संगठन के बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने जीवन कुमार को संघ की विचारधारा और समाज के प्रति उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।
वहीं, जीवन कुमार ने भी बातचीत के दौरान स्वीकार किया कि उन्हें संघ की विचारधारा और कार्यशैली के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। इसी कारण वह गलतफहमी का शिकार हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी। जीवन कुमार ने अपनी गलती मानते हुए पोस्ट को डिलीट करने की बात कही।इंजीनियर रामपाल ने कहा कि उनका प्रयास है कि जीवन कुमार को संघ की विचारधारा से जोड़ा जाए और उन्हें संगठन के कार्यों की सही जानकारी मिले।
उन्होंने कहा कि कई बार पूरी जानकारी न होने के कारण गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं। ऐसे में आपसी बातचीत और संवाद के माध्यम से उन्हें दूर करना चाहिए। इस मुलाकात के बाद संघ को लेकर पैदा हुई गलतफहमी दूर करने की दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिली। जीवन कुमार ने भी अपनी पोस्ट पर पुनर्विचार करते हुए उसे हटाने की बात कही।
