पठानकोटः पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे सुजानपुर के पास पड़ते डाउनटाउन इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने गनपॉइंट पर सफेद महिंद्रा XUV500 गाड़ी की लूट कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने कहा कि लूटी गई कार का नंबर PB35AA-9902 है, बमियाल निवासी व्यक्ति के नाम पर कार दर्ज है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इंटर-स्टेट बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया गया।
जिसके चलते गुरदासपुर जम्मू अमृतसर नेशनल हाईवे बाबरी बाईपास हाईटेक नाके पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है और आने जाने वाले वाहनों की जांच की जारी है। बता दें कि पठानकोट और गुरदासपुर में आतंकी हमले हो चुके हैं। दोनों हमले कार हाईजैक करके ही अंजाम दिए गए थे। जुलाई 2015 में 3 आतंकियों से नेशनल हाईवे से सफेद रंग की मारुति 800 कार हाईजैक की थी। आतंकियों ने कार के ड्राइवर को मारपीट कर अधमरा करके हाईवे पर फेंक दिया था।
फिर गुरदासपुर जिले के दीनानगर पुलिस स्टेशन में घुसकर आतंकी हमला किया था। इस हमले में 4 पुलिसकर्मी और 3 नागरिक मारे गए थे। तीनों आतंकी भी ढेर कर दिए गए थे। इसके बाद 1 जनवरी 2016 को पाकिस्तान से आए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने पंजाब पुलिस के एसपी सलविंदर सिंह की नीली बत्ती वाली गाड़ी हाईजैक की थी और पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला किया था, जिसमें 7 जवान शहीद हुए थे, वहीं आतंकवादी भी ढेर कर दिए गए थे।
