91.75 एकड़ जमीन का मामला
जालंधर, ENS: पठानकोट के पूर्व एडीसी कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी निपुण महाजन का 5 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आज जालंधर स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया। वहीं कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद कुलदीपस सिंह को न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। बता दें कि कोर्ट में पेशी के दौरान एडीसी कुलदीप सिंह के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी।
पूर्व एडीसी की कोर्ट में जाते हुए की तस्वीरें भी सामने आई है। बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने पठानकोट के पूर्व एडीसी कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी निपुण महाजन को गिरफ्तार किया था। दोनों को जालंधर की स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश कर 16 नवंबर तक रिमांड पर लिया गया था। रिमांड खत्म होने के बाद आज ईडी की ओर से दोबारा कोर्ट में पेश किया।
उन पर आरोप है कि उन्होंने पठानकोट में इंटरनेशनल बॉर्डर से सटी रावी नदी की 92 एकड़ शामलात जमीन को गलत ढंग से ट्रांसफर किया। इसके बाद उस पर अवैध खनन किया। ईडी की जांच विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर की 9 अगस्त 2023 को दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी। ईडी के मुताबिक दोनों ने 367 करोड़ का गबन किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के खाते से पौने 2 करोड़ का कैश मिला। इसके बाद जांच एजेंसी ने 31 बैंक खाते फ्रीज कर दिए थे।
