JalandharJalandhar News: घुड़सवारी चैंपियनशिप में 12 वर्षीय माधव ने हासिल किया तीसरा...

Jalandhar News: घुड़सवारी चैंपियनशिप में 12 वर्षीय माधव ने हासिल किया तीसरा स्थान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: 12 वर्षीय माधव ढल्ल ने घुड़सवारी में तीसरा स्थान हासिल किया है। माधव ने घुड़सवारी के मैदान में ऐसा दमदार प्रदर्शन कि देखने वाले भी उसकी प्रतिभा के कायल हो गए। नन्हे घुड़सवार माधव ढल्ल ने अपनी मेहनत, लगन, साहस और आत्मविश्वास के दम पर पंजाब खेल विभाग द्वारा आयोजित घुड़सवारी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल कर सफलता का परचम लहरा दिया। इतनी छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर माधव ने साबित कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हों तो उम्र कभी कामयाबी के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती।

माधव ढल्ल के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे उसकी नियमित मेहनत, घुड़सवारी के प्रति जुनून और अपने घोड़े के साथ मजबूत रिश्ता भी खास वजह है। उसके घोड़े का नाम ‘शुगर कैंडी’ है। माधव ने बताया कि कम उम्र में ही उसका शुगर कैंडी के साथ काफी अच्छा तालमेल बन गया है। दोनों के बीच आपसी समझ और विश्वास इतना मजबूत है कि घुड़सवारी के दौरान वह अपने घोड़े की गतिविधियों और संकेतों को अच्छी तरह समझ लेता है। प्रतियोगिता के दौरान यही तालमेल उसके बेहतरीन प्रदर्शन में काफी मददगार साबित हुआ।

माधव के अनुसार, घुड़सवारी केवल घोड़े पर बैठकर दौड़ने का खेल नहीं है, बल्कि इसमें धैर्य, संतुलन, एकाग्रता, साहस और घोड़े के साथ आपसी विश्वास बेहद जरूरी होता है। घोड़े के साथ अच्छा तालमेल बनाने के लिए उसे समय देना, उसकी भावनाओं को समझना और उसके साथ नियमित अभ्यास करना बहुत महत्वपूर्ण है। माधव और शुगर कैंडी की जोड़ी इसी विश्वास और मेहनत की मिसाल बनकर सामने आई है। खेल के प्रति माधव का समर्पण उसकी उम्र से कहीं अधिक परिपक्वता को दशार्ता है। घुड़सवारी जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में संतुलन बनाए रखना, सही समय पर निर्णय लेना और दबाव में आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करना आसान नहीं होता।

लेकिन माधव ने अपनी प्रतिभा और हौसले से यह कर दिखाया। तीसरा स्थान हासिल करना माधव के लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा है। उसकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। छोटी उम्र में घुड़सवारी के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रहे माधव से आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद की जा रही है। माधव ढल्ल और शुगर कैंडी की यह जोड़ी बता रही है कि जब मेहनत, विश्वास और जुनून एक साथ मिलते हैं, तो सफलता की राह खुद-ब-खुद बन जाती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण संपन्न, 1171 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 295 हुए उत्तीर्ण

ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन...

Jalandhar News: NRI लड़का शादी करने से मुकरा, परिजनों ने किया हंगामा, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधरः रामामंडी के ढिल्लवां चौक पर उस समय हंगामा...

पंजाब में धान की लिफ्टिंग ने रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार किया

चंडीगढ़: राज्य में धान की खरीद का काम मुख्यमंत्री...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र सरकार को श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के...

ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण संपन्न, 1171 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 295 हुए उत्तीर्ण

ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन ऊना में सोमवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) में...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तरनतारन के गांव सभरा में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को किया संबोधित

तरनतारन: आम आदमी पार्टी के एजेंडे और पिछली सरकारों की राजनीति के बीच स्पष्ट अंतर रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री...

Jalandhar News: NRI लड़का शादी करने से मुकरा, परिजनों ने किया हंगामा, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधरः रामामंडी के ढिल्लवां चौक पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लड़की के परिजनों ने शादी से...