शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां रामपुर उपमंडल की गौराचांकी-डंसा सड़क पर बरसन मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सुबह करीब तीन बजे हुआ।
ऑल्टो कार HP-92-0132 रामपुर से गौरा-मशनु की ओर जा रही थी। इसी दौरान पशाड़ा कैंची के समीप चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल हादसे के कारणों और मृतकों व घायलों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंची और राहत और बचाव शुरू किया गया। एसएचओ रामपुर रमेश नेगी ने ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार के कुछ हिस्से अलग अलग गिर गए।
