जालंधरः महानगर के फोकल पॉइंट स्थित नहर घाट पर छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जहां, हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचकर छठी मैया और सूर्य भगवान की आराधना की गई। इस दौरान व्रती महिलाएं और पुरुष पानी में खड़े होकर अस्त होते सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और उन्हें अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रद्धालु सूर्यास्त तक पानी में खड़े रहकर सूर्य भगवान की उपासना करते हैं। इस दौरान वे अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बच्चों की लंबी आयु के लिए कामना कर रहे हैं।
घाट पर छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, ताकि पूजा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मना सकें।
