Haryana Govtगुरुग्राम में युवा संवाद कार्यक्रम में आरती सिंह राव ने युवाओं से...

गुरुग्राम में युवा संवाद कार्यक्रम में आरती सिंह राव ने युवाओं से किया सीधा संवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जीएमडीए की मास्टर लाइन से 15 एमएलडी नहरी पानी की आपूर्ति को मंजूरी मिलना मानेसर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इससे बास कुशला, बास हरिया, धाना, कासन और खोह सहित क्षेत्र के गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और भूजल पर निर्भरता कम होगी।

आरती सिंह राव रविवार को आईएमटी मानेसर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने युवाओं और क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में उन्होंने लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करवाने का निरंतर प्रयास किया है। उन्होंने मानेसर में एसटीपी प्लांट स्थापित किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि इससे जोहड़ों में जाने वाला गंदा पानी शोधित होकर दोबारा जोहड़ों में पहुंच रहा है।

इस अवसर पर विधायक बिमला चौधरी ने मानेसर क्षेत्र के गांवों में नहरी पानी की आपूर्ति को मंजूरी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस परियोजना को मंजूरी दिलाने में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लंबे समय से यह मुद्दा सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जा रहा था। उन्होंने क्षेत्र में 200 बेड के अस्पताल की मांग भी रखी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ इस विषय पर पहले भी चर्चा हो चुकी है और वह चंडीगढ़ जाकर दोबारा इस मुद्दे को उठाएंगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष: CM Mann

सोहल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विपक्षी दलों...

तोशाम क्षेत्र की 13 गौशालाओं को 1.30 करोड़ से अधिक राशि के चैक वितरित किए

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई...

आप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष: CM Mann

सोहल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी...

हरियाणा की 2,157 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, एआई तकनीक से 25.6 लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग

चंडीगढ़: हरियाणा ने टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। वर्ष 2025 में प्रदेश...

CM Saini ने कुरुक्षेत्र के बहलोलपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर का किया उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 320 करोड़ रुपये की लागत से पीएम सेतु के...

गुरुग्राम में ‘सुरक्षित दवाएं, नशामुक्त समाज’ राज्य स्तरीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि दवा विक्रेताओं का कार्य केवल व्यापार तक सीमित...