Haryana GovtCM Saini ने कुरुक्षेत्र के बहलोलपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल...

CM Saini ने कुरुक्षेत्र के बहलोलपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर का किया उद्घाटन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 320 करोड़ रुपये की लागत से पीएम सेतु के अंतर्गत कुरुक्षेत्र, कैथल और अम्बाला की सात आईटीआई का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इन सेंटरों में आईटी, इंटरनेशनल मोबिलिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस तथा ऑडियो वीडियो एंड ग्राफिक्स जैसे भविष्य के क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। नवीन अवसर कार्यक्रम के अंतर्गत एक वर्ष में 10,000 से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने का संकल्प है। हमारा उद्देश्य युवाओं को जर्मनी, जापान, इटली, फिनलैंड और ओमान जैसे देशों में सम्मानजनक और सुरक्षित रोजगार उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री रविवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने गांव बहलोलपुर महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर का लोकार्पण किया और लाडवा विधानसभा की 43 करोड़ 31 लाख रुपये की 6 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने स्किल सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से संवाद किया। युवाओं द्वारा तैयार एग्रीटेक ड्रोन तकनीक को जाना और जॉब मेले का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र केवल एक भवन नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के सपनों, संभावनाओं और आत्मनिर्भरता का नया द्वार है। इस केंद्र के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों में किये वादे को पूरा करते हुए लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर की स्थापना की है, जहां युवाओं को कौशल में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, महात्मा ज्योतिबा फुले के आशीर्वाद से कैथल और कुरुक्षेत्र को शिक्षा व कौशल प्रशिक्षण की राजधानी बनाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हमें इस आईटीआई के आधुनिकीकरण करने और चलाने की जिम्मेदारी दी है। लगभग 9 करोड़ की लागत से महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर युवाओं को ट्रेनिंग दे रहा है। यहां प्रत्येक वर्ष 1,000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोडऩे का लक्ष्य रखा है। इस सेंटर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन विकसित भारत-2047 के अंतर्गत स्किल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करना है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष: CM Mann

सोहल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विपक्षी दलों...

गुरुग्राम में युवा संवाद कार्यक्रम में आरती सिंह राव ने युवाओं से किया सीधा संवाद

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

तोशाम क्षेत्र की 13 गौशालाओं को 1.30 करोड़ से अधिक राशि के चैक वितरित किए

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई...

आप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष: CM Mann

सोहल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी...

हरियाणा की 2,157 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, एआई तकनीक से 25.6 लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग

चंडीगढ़: हरियाणा ने टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। वर्ष 2025 में प्रदेश...

गुरुग्राम में युवा संवाद कार्यक्रम में आरती सिंह राव ने युवाओं से किया सीधा संवाद

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना...

गुरुग्राम में ‘सुरक्षित दवाएं, नशामुक्त समाज’ राज्य स्तरीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि दवा विक्रेताओं का कार्य केवल व्यापार तक सीमित...