Haryana Govtतोशाम क्षेत्र की 13 गौशालाओं को 1.30 करोड़ से अधिक राशि के...

तोशाम क्षेत्र की 13 गौशालाओं को 1.30 करोड़ से अधिक राशि के चैक वितरित किए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह का जीवन विकास, जनसेवा और दूरदर्शी सोच का प्रतीक रहा है। श्रुति चौधरी आज जिला भिवानी में अपने पैतृक गांव गोलागढ़ में चौधरी स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित उनके पुराने साथियों, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौधरी सुरेंद्र सिंह के साथियों और कार्यकर्ताओं का समर्पण तथा उनके प्रति स्नेह हमेशा याद रहेगा। उन्होंने पुराने भिवानी जिले की जनता का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों ने हमेशा चौधरी बंसीलाल और उनके परिवार को अपना स्नेह, विश्वास और समर्थन दिया है।

श्रुति चौधरी ने कहा कि चौधरी सुरेंद्र सिंह केवल चौधरी बंसीलाल के बेटे ही नहीं थे, बल्कि प्रदेश की राजनीति और विकास की दिशा तय करने में उनकी अहम भूमिका रही। चौधरी बंसीलाल प्रदेश में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने से पहले सुरेंद्र सिंह के साथ विचार-विमर्श करते थे। दोनों के बीच विकास योजनाओं को लेकर गहरा तालमेल और दूरदर्शी सोच थी।

सिंचाई मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता के विश्वास और सहयोग से विकास कार्यों को गति देने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। सिंचाई व्यवस्था का नवीनीकरण हो या क्षेत्र की अन्य जनहितकारी योजनाएं, उनका उद्देश्य आमजन और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

वहीं दूसरी ओर स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर गोलागढ़ में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में 600 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस पहल का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गुरुग्राम में युवा संवाद कार्यक्रम में आरती सिंह राव ने युवाओं से किया सीधा संवाद

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

कुलगाम हमले को लेकर फेसबुक पर फैलाई झूठी खबर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बांदीपोरा: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोशल मीडिया पर...

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

शिमला: प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘एंटी-चिट्टा जन...

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ

शिमला: नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे भारत...

गुरुग्राम में युवा संवाद कार्यक्रम में आरती सिंह राव ने युवाओं से किया सीधा संवाद

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना...

गुरुग्राम में ‘सुरक्षित दवाएं, नशामुक्त समाज’ राज्य स्तरीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि दवा विक्रेताओं का कार्य केवल व्यापार तक सीमित...

कुलगाम हमले को लेकर फेसबुक पर फैलाई झूठी खबर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बांदीपोरा: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति...

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

शिमला: प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ एक वर्ष के भीतर नशे के विरुद्ध प्रदेशव्यापी जन...