छात्रों का आरोप- ड्राइवर ने नशा किया हुआ था
पंचकूलाः कोट स्थित लिटेरा हेरिटेज स्कूल के छात्रों से भरी बस शनिवार देर रात हिमाचल प्रदेश के कुम्हारहट्टी के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि शिमला से लौटते समय मोड़ पर तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकरा गई, जिसके चलते कई स्टूडेंट्स का शीशा टूटकर बाहर रोड पर गिरे। गनीमत यह रही कि बस पलटने से बाल-बाल बची और पलट गई, जिससे कई छात्रों को चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्कूल टीचरों ने घायल बच्चों को संभाला। जानकारी के अनुसार दो बसों में छात्रों को बाद में एक ही बस में शिफ्ट किया जा रहा है, लेकिन स्टूडेंट्स ने एक ही बस में बैठने से हंगामा कर दिया, जिसके बाद मौके पर हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीम पहुंची। वहीं परमाणु डीएसपी खुद मौके का जायजा लेने के लिए पहुंचे। घटना के बाद पंचकूला में बच्चों के परिजनों की चिंता बढ़ गई। पुलिस ने कहा कि बच्चों ठीक है, परिजन चिंता न करें।
