Himachal Govtविकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों की होगी...

विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने में महिला नेतृत्व वाले उद्यमों, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक साझेदारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होगी। वह आज नई दिल्ली में इंटरनेशनल बिजनेस चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईबीसीसीआई) द्वारा आयोजित इंडियन ग्लोबल पार्टनरशिप प्रोग्राम में संबोधन कर रहे थे। आईबीसीसीआई ने ‘विकसित भारत@2047 के लिए महिला उद्यमिता एवं स्टार्टअप’ विषय पर ‘इंडिया ग्लोबल पार्टनरशिप’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, फिजी, मंगोलिया, सूरीनाम और गुयाना सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस पहल के लिए आईबीसीसीआई को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारत अब केवल एक विशाल उपभोक्ता बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापार, निवेश, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि आईबीसीसीआई जैसे मंच भारतीय उद्यमों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के बीच सार्थक सेतु स्थापित करने में अह्म भूमिका निभा सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के सेब एवं अन्य फल, प्राकृतिक और जैविक उत्पाद, कांगड़ा की लघु चित्रकला, कुल्लू व किन्नौरी शॉल, चंबा रूमाल, हस्तशिल्प तथा पारंपरिक खाद्य उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने की क्षमता रखते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

शिमला: प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘एंटी-चिट्टा जन...

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ

शिमला: नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे भारत...

रिंकू सिंह ने परिवार के साथ PM मोदी से की मुलाकात, शादी का दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने...

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को दी स्वीकृति

शिमला: प्रदेश सरकार संवेदनशील प्रशासन की मिसाल कायम कर...

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

शिमला: प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ एक वर्ष के भीतर नशे के विरुद्ध प्रदेशव्यापी जन...

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ

शिमला: नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में आज प्रधान आवासीय आयुक्त अजय...

एअर इंडिया ने दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए फिर शुरू की नॉन-स्टॉप उड़ानें, 5 घंटे तक कम होगा सफर

नई दिल्ली: एअर इंडिया ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क के बीच अपनी...

रिंकू सिंह ने परिवार के साथ PM मोदी से की मुलाकात, शादी का दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने रविवार (15 नवंबर) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...