Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: बाइक सवार युवकों ने बरसाए पत्थर, लोगों में दहशत

Jalandhar News: बाइक सवार युवकों ने बरसाए पत्थर, लोगों में दहशत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः देर रात मोहल्ला दशमेश नगर में बाइक पर आए शरारती युवकों की ओर से हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। बाइकों पर सवार होकर आए 8 युवकों ने इलाके में पत्थरबाजी की। जो मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना देर रात साढ़े 10 बजे की है। मोहल्ला निवासियों ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि रात को 4 बाइकों पर 8 युवक दशमेश नगर मोहल्ले में आए और चौहारे पर बाइक खड़ी कर कंस्ट्रक्शन वेस्ट से पत्थर उठाकर गलियों में फेंकने लगे। शोर सुन कर कोई भी मोहल्ला निवासी घर से नहीं निकाला। सभी युवक कुछ देर वहां खड़े रहे और पत्थरबाजी कर बाइक पर वापस लौट गए। मोहल्ला निवासी गगन ने कहा कि युवकों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन फुटेज देखने में युवकों की उम्र 20 से 22 के बीच लग रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -