KapurthalaPunjab News: Medical Store संचालक फिरौती मांगने और फायरिंग मामले में 2...

Punjab News: Medical Store संचालक फिरौती मांगने और फायरिंग मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः कपूरथला पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने और रकम न मिलने पर उसके घर पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी .30 बोर पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरचेत सिंह उर्फ चेता निवासी भीम कदीम, कपूरथला और मनदीप सिंह उर्फ गोली निवासी चक कोटला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुरचेत सिंह मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि मनदीप सिंह ने शिकायतकर्ता के घर पर फायरिंग की थी।

एसएसपी गौरव तूरा ने एसपी (इन्वेस्टिगेशन) हरिंदर सिंह गिल और एएसपी धीरेंद्र वर्मा की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 23 अक्टूबर को मेडिकल स्टोर दादविंडी के मालिक को एक विदेशी व्हाट्सएप नंबर से 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता द्वारा रकम न देने पर अज्ञात व्यक्तियों ने उसे डराने के लिए गांव मोठांवाला स्थित उसके घर पर फायरिंग कर दी। इस मामले में 28 अक्टूबर 2026 को थाना सुल्तानपुर लोधी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 109, 308(4), 125 और 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत केस दर्ज किया गया था।

एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि मनदीप सिंह उर्फ गोली ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता की रेकी की थी और उसके बारे में जानकारी जुटाकर विदेश में रह रहे यादविंदर सिंह उर्फ यादा पुत्र जैकर सिंह निवासी चंबा कलां, थाना चोहला साहिब, जिला तरनतारन को उपलब्ध करवाई थी। पुलिस के मुताबिक, यादविंदर सिंह ने ही शिकायतकर्ता से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। उसके निर्देश पर गुरचेत सिंह उर्फ चेता और मनदीप सिंह उर्फ गोली ने शिकायतकर्ता के घर पर फायरिंग की थी।

एसएसपी ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए सीआईए कपूरथला और थाना सुल्तानपुर लोधी की विशेष टीमें गठित की गई थीं। सीआईए इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रमन कुमार, टेक्निकल सेल इंचार्ज एएसआई चरणजीत सिंह और एसएचओ दविंदर पाल की अगुवाई में पुलिस टीमों ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों से दो देसी .30 बोर पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर PB 41 D 3338 बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े और अहम खुलासे होने के साथ-साथ अन्य बरामदगियां भी हो सकती हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पिकअप और क्रूज़र गाड़ी की जोरदार टक्कर; 5 की मौत, कई घायल

फाजिल्का: जिले के फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर थेह कलंदर और...

केंद्रीय गृहमंत्री का राहुल गांधी पर हमला: कहा- भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी

पुणेः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पुणे में रविवार को...

Health Tips: क्या होता है बैड कोलेस्ट्रॉल, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips: बैड कोलेस्ट्रॉल को लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL)...

India-America ट्रेड डील में PM Modi-Trump की बनी थी सहमति, पीयूष गोयल ने किया अहम खुलासा

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस...

बड़ा हादसाः निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा अचानक ढहा, कई मजदूर घायल

नई दिल्लीः देश की राजधानी में एक बड़ा हादसा...

Punjab News: पिकअप और क्रूज़र गाड़ी की जोरदार टक्कर; 5 की मौत, कई घायल

फाजिल्का: जिले के फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर थेह कलंदर और बाहिक खास गांवों के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो...

केंद्रीय गृहमंत्री का राहुल गांधी पर हमला: कहा- भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी

पुणेः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पुणे में रविवार को राष्ट्रीय भारी इंजीनियरिंग सहकारी क्षेत्र को फिर से खड़ा करने...

Health Tips: क्या होता है बैड कोलेस्ट्रॉल, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips: बैड कोलेस्ट्रॉल को लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहा जाता है। जब शरीर में इसकी मात्रा जरूरत से...

India-America ट्रेड डील में PM Modi-Trump की बनी थी सहमति, पीयूष गोयल ने किया अहम खुलासा

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत ने अमेरिका के साथ समझौता...