Punjab Govt50 करोड़ रुपये की योजना के तहत 2.42 लाख से अधिक किसानों...

50 करोड़ रुपये की योजना के तहत 2.42 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ: खुड्डियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज घोषणा की कि राज्य में रबी सीजन के दौरान किसानों को अधिक उपज और बेहतर आमदनी सुनिश्चित करने के लिए सब्सिडी पर 2,42,218 क्विंटल गेहूं का बीज उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से अब तक 2.07 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं का बीज वितरित किया जा चुका है।

इसमें सब्सिडी की अधिकतम सीमा 2,000 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। खुड्डियां ने बताया कि इस योजना से 2.42 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। गेहूं के बीज पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए अब तक 2.18 लाख से अधिक किसान http://agrimachinerypb.com पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। श्री मुक्तसर साहिब 19,110 पंजीकरण के साथ राज्य में पहले स्थान पर है।

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यह जानकारी राज्यभर में सब्सिडी वाले गेहूं के बीज के वितरण की प्रगति की समीक्षा के लिए सभी मुख्य कृषि अधिकारियों (सीएओज़) के साथ आयोजित उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करते हुए दी।

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खादों की किसी भी प्रकार की कमी, कालाबाजारी और टैगिंग को रोकने के लिए आपूर्ति श्रृंखला पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा रबी फसलों की बुवाई के मौसम के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ना चाहिए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने...

CM Sukhu ने ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरु करने का लिया फैसला

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में...

Jalandhar News : 17 वर्षीय किशोर लापता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें Live

जालंधरः महानगर की गुरु नानक कॉलोनी की गली नंबर-4...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस...

CM Mann ने फतेहगढ़ साहिब में ‘शहीदी सभा’ के व्यापक प्रबंधों को अंतिम रूप देने के लिए की बैठक

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस और सिविल प्रशासन को आगामी 'शहीदी सभा' के दौरान श्री फतेहगढ़...

CM Sukhu ने ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरु करने का लिया फैसला

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में ‘मुख्यमंत्री...

Jalandhar News : 17 वर्षीय किशोर लापता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें Live

जालंधरः महानगर की गुरु नानक कॉलोनी की गली नंबर-4 में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर के लापता होने का...