चंडीगढ़: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने जानकारी दी है कि नगर निगम पटियाला (ज़िला पटियाला) के 30 वार्डों, नगर कौंसिल बाघा पुराणा के 15 वार्डों और नगर कौंसिल धर्मकोट (ज़िला मोगा) के 7 वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए, नामांकन भरने के पहले दिन यानी 13.11.2026 को कुल 3 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
राज्य चुनाव आयोग ने आगे बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन ज़िला मोगा के अंतर्गत नगर कौंसिल बाघा पुराणा के 15 वार्डों के चुनाव के लिए 3 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जबकि नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों और नगर कौंसिल धर्मकोट (ज़िला मोगा) के 7 वार्डों के चुनाव के लिए कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।
