Assam Road Accident News: असम में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां, काजीरंगा नेशनल पार्क के पास एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई। कई घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों के एंबुलेंस बुला इलाज के लिये पास के अस्पताल में भिजवाया गया है।
मिली जानतकारी के अनुसार यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर कोहोरा रेंज के अंतर्गत हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन में हुई। एक यात्री मिनी बस की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि मिनी बस काफी तेज रफ्तार में चल रही थी और राष्ट्रीय उद्यान के आस-पास लागू गति संबंधी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रही थी। शुरुआती आशंका है कि तेज रफ्तार के कारण बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस कंटेनर ट्रक से टकरा गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और बस से शवों को बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि, बस में कुल कितने यात्री सवार थे, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।
सीएम ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दुर्घटना दुख जताया। उन्होंने कहा, “आज काजीरंगा में हुई दुखद दुर्घटना से मुझे गहरा आघात लगा है। इस नुकसान ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने और शोक संतप्त परिवारों को हिम्मत मिलने की प्रार्थना करता हूं।
