AmritsarPunjab News: गोली लगने से ASI की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा...

Punjab News: गोली लगने से ASI की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर: जिले में पिस्टल साफ करते समय अचानक गोली चलने से ASI की मौत हो गई। मृतक एएसआई की पहचान जोगिंदर सिंह निवासी तरनतारन रोड अमृतसर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार दोपहर जब वह अपनी ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे तो अपनी पिस्टल साफ करने लगे, इसी बीच अचानक उनकी पिस्टल से गोली चलने से उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, गोली उनके सिर के पास लगी जिसके कारण मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बिजनेसमैन साहिल महाजन ने बताया कि उन्हें बदमाशों की तरफ से थ्रेट मिला था। जिसके बाद से जोगिंदर सिंह पिछले करीब पौने दो साल से उनके यहां गनमैन की तरह लगे थे। शुक्रवार को उन्हें दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच साहिल को घर से लेने आना था। लेकिन इससे पहले ही करीब 11:50 बजे जोगिंदर के बेटे का फोन आया।

बेटे ने बताया कि उसके पिता घर से निकलने की तैयारी कर रहे थे और इसी दौरान बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चल गई। साहिल महाजन ने जोगिंदर सिंह को शरीफ और अच्छे स्वभाव का इंसान बताया। एसीपी साउथ प्रीत इंदर सिंह के अनुसार, पुलिस घटना की परिस्थितियों और गोली चलने के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर इसे पिस्टल साफ करते समय हुआ हादसा बताया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, गाड़ी और एक्टिवा को मारी टक्कर, 3 घायल, देखें वीडियो

फगवाड़ाः पलाही गांव में कल देर शाम तेज रफ्तार...

कुलतार सिंह संधवां ने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की जयंती पर पंजाबवासियों को दी बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर  कुलतार सिंह संधवां ने...

Jalandhar ED का एक्शन, पूर्व ADC-खनन कारोबारी अरेस्ट

पठानकोटः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जालंधर जोनल कार्यालय ने पठानकोट...

Jalandhar News: फैक्टरी में पहुंची सीजफायर टीम, कर्मी हुए अलर्ट, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सोढल मंदिर के पास इंडस्ट्री ऐरिया पठानकोट...

सनसनी! पत्थर से हमला करके युवती का बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली पार्क में एक दिल...

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, गाड़ी और एक्टिवा को मारी टक्कर, 3 घायल, देखें वीडियो

फगवाड़ाः पलाही गांव में कल देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने खड़ी कार और एक्टिवा को टक्कर मार...

कुलतार सिंह संधवां ने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की जयंती पर पंजाबवासियों को दी बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर  कुलतार सिंह संधवां ने आज शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की जयंती के अवसर पर...

Jalandhar ED का एक्शन, पूर्व ADC-खनन कारोबारी अरेस्ट

पठानकोटः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जालंधर जोनल कार्यालय ने पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रावी नदी क्षेत्र की 92...

Jalandhar News: फैक्टरी में पहुंची सीजफायर टीम, कर्मी हुए अलर्ट, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सोढल मंदिर के पास इंडस्ट्री ऐरिया पठानकोट से सीजफायर की टीम मौके पर पहुंची। जहां सीजफायर की...