गुरदासपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट गुरदासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी के नेताओं और वर्करों के साथ मीटिंग की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार लोगों को फिरौती की कॉल आ रही है। पंजाब के लोगों के पास सिर्फ एक ही विकल्प है वह कांग्रेस है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारा मुकाबला सिर्फ आम आदमी पार्टी से है। क्योंकि लोगों गठबंधन की सरकार पहले ही देख चुके हैं, जिन्होंने पंजाब के लिए कुछ भी नहीं किया। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उस उम्मीदवार को टिकट देगी जो पार्टी के लिए वफादार है और पार्टी के लिए काम किया है। कांग्रेस पार्टी जल्द अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेगी। वहीं अन्ना हजारे ने सोनिया गांधी की किताब में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को बीजेपी और RSS का गुप्त समर्थन मिलने के दावे को खारिज किया है।
इस पर सचिन पायलट ने बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी जीवनी के ऊपर किताब लिखी है। जो उन्होंने देखा जो महसूस किया उसे पर किताब लिखी है, उस किताब को पढ़कर किसी को इतना विचलित नहीं होना चाहिए। वहीं अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को फिरौती की आई धमकी पर बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा कि यह काफी गंभीर मसला है। किसी को भी थ्रेट आ रहा है, गैंगस्टरो के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों को पनाह कौन देता है यह हमें समझना पड़ेगा।
