पठानकोटः हलका सुजानपुर से डॉक्टर स्वर्ण सलारिया को टिकट मिलने के बाद व्हाइट मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर पार्टी वर्करों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस मौके ढोल बजाकर आतिशबाजी कर जमकर खुशियां मनाई।
इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि डॉक्टर स्वर्ण सलारिया के समर्थकों में जश्न का माहौल बना हुआ है। समर्थक भांगड़ा डालकर जश्न मना रहे है। मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर स्वर्ण सलारिया ने पार्टी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान का शुक्रिया अदा करते हुए कहाकि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें टिकट देकर हलके की सेवा करने का मौका दिया। ऐसे में वह लोगों को विश्वास दिलाते है कि हलके में पेडिंग कामों को पहल के आधार पर किया जाएगा और हलके की नुहार को बदल देंगे। उन्होंने कहा कि वह पहले भी पार्टी की ओर से दी गई सेवा को निभा रहे है, ऐसे में आगे भी इस सेवा को वह जारी रखेंगे।
