PathankotPunjab News: रेलवे मार्ग के पास कंटेनर रखकर जमीन पर कब्जे के...

Punjab News: रेलवे मार्ग के पास कंटेनर रखकर जमीन पर कब्जे के आरोप, पुलिस का एक्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः शहर में रेलवे क्षेत्र के निकट आम रास्ते और खाली पड़ी करोड़ों रुपये की जमीन पर कंटेनर रखकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। विधायक अश्विनी शर्मा ने आरोप लगाया कि जब से रेलवे ने अपना दायरा बंद किया है, तब से यहां आने-जाने के लिए केवल पैदल रास्ता बचा है। इसी रास्ते से सुबह स्कूली बच्चे और परिवार गुजरते हैं। पठानकोट का भू-माफिया करोड़ों की इस बेशकीमती जमीन पर नजर गड़ाए हुए है। उन्होंने बताया कि लगभग 7 दिन पहले भी कुछ लोगों ने यहां कबाड़ जैसा कंटेनर रखकर कब्जा करने की कोशिश की थी। उस समय योगेश ठाकुर, सन्नी और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद इसे हटवा दिया गया था। लेकिन बीते दिन भू-माफिया ने दोबारा उसी जगह पर कंटेनर लाकर खड़ा कर दिया।

आरोप है कि कब्जा करने वाले लोग मोहल्ले वालों को धमका रहे हैं कि उनके कंटेनर को कोई हाथ न लगाए। वहीं लोगों द्वारा एसएसपी और पुलिस प्रशासन से मांग की गई कि मौके की वीडियो फुटेज के आधार पर कब्जा करने आए लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नामजद एफआईआर (पर्चा) दर्ज करने की मांग की गई है। इसी के साथ कंटेनर को पुलिस कस्टडी में लेने की अपील की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी डिवीजन नंबर 1 के विजय कुमार ने बताया कि यह खाली जगह रेलवे लाइन के पास है, जहां कोई पक्का सरकारी रास्ता नहीं है, लेकिन लोग वर्षों से यहां से पैदल आते-जाते हैं। अज्ञात लोग यहां खाली जगह पर कंटेनर रख गए थे।

उन्होंने ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मात्र दो मिनट में मौके पर पहुंच गई और रास्ते से कंटेनर को हटवाकर किनारे करवाया जा रहा है। जिसकी भी यह संपत्ति होगी, जांच के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने ने स्थानीय लोगों द्वारा विरोध में रास्ता/सड़क जाम करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जनता को कानून हाथ में लेकर जाम नहीं लगाना चाहिए। जब भी ऐसी कोई समस्या या परेशानी हो, तो सबसे पहले सीधे थाने आकर एसएचओ से मिलना चाहिए ताकि तुरंत समाधान किया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हलका सुजानपुर से टिकट मिलने पर डा. स्वर्ण सलारिया ने पार्टी का जताया आभार, देखें वीडियो

पठानकोटः हलका सुजानपुर से डॉक्टर स्वर्ण सलारिया को टिकट...

जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में बोर्ड और निगम निभाएंगे एक्टिव भूमिका

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल...

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला के छात्रों ने खत्म किया अनशन व धरना

चंडीगढ़: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज, पल्ला में अपनी मांगों को...

राजासांसी विधानसभा क्षेत्र से सोनिया मान को टिकट मिलने पर समर्थकों में खुशी की लहर, देखें वीडियो

चुनाव जीतने के लिए दिन-रात करेंगी कड़ी मेहनतः सोनिया मान अमृतसरः आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2027 के पंजाब विधानसभा...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की महान शहादत की विरासत से जुड़ी पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब...

हलका सुजानपुर से टिकट मिलने पर डा. स्वर्ण सलारिया ने पार्टी का जताया आभार, देखें वीडियो

पठानकोटः हलका सुजानपुर से डॉक्टर स्वर्ण सलारिया को टिकट मिलने के बाद व्हाइट मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर पार्टी...

जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में बोर्ड और निगम निभाएंगे एक्टिव भूमिका

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेश के विभिन्न बोर्डों, निगमों, स्वायत्त निकायों और...