Haryana Govtजनसमस्याओं का तुरंत समाधान करें अधिकारी - Anil Vij

जनसमस्याओं का तुरंत समाधान करें अधिकारी – Anil Vij

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी जनता की शिकायतों का तुरंत समाधान करें। समाधान में देरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विज आज अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसमस्याओं को सुन रहे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष एक व्यक्ति ने अम्बाला छावनी तहसील में एक पटवारी द्वारा आठ माह से इंतकाल नहीं करने और बार-बार चक्कर लगाने के मामले में कड़ा संज्ञान लिया और एसडीएम अम्बाला छावनी को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इंतकाल में हो रही देरी की जांच की जाए और यदि जांच में पटवरी दोषी पाया जाता है तो उसे निलंबित भी किया जाए।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न गौशालाओं की कमेटियों को लाखों रुपए के चेक अनुदान स्वरूप दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 635 गौशालाओं के संचालन के लिए 87 करोड 50 लाख रुपये की राशि अनुदान तौर पर दी गई है। इसी कड़ी में अम्बाला छावनी में रामबाग गऊशाला समिति को 27.13 लाख तथा गांव खतौली गऊशाला समिति को 4 लाख रुपये के चेक दिए गए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने दंत चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 18 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने यहां दंत...

Haryana News: डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए...

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी की मौत, मेजर की पोस्ट पर थी तैनात, देखें वीडियो

पिंजौरः पंचकूला में डीएलएफ वैली, पिंजौर में एक दुखद...

महंगाई ने दिया बड़ा झटका! 2 साल में पहली बार, अक्टूबर में खुदरा महंगाई 6% के पार

नई दिल्लीः आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। जहां, सरकारी आंकड़ों को देखें तो देश में...

CM Sukhu ने दंत चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 18 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने यहां दंत चिकित्सकों के साथ संवाद किया तथा प्रदेश में दंत चिकित्सा...

Jalandhar News: टिकट मिलने पर मेयर के दफ्तर में बजे ढोल, समर्थकों ने विनीत धीर का किया स्वागत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आप पार्टी की ओर से आज 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। ऐसे...

Haryana News: डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-16 क्षेत्र में स्थित टेंट गोदाम में घुसकर टेंट कारोबारी...