Jalandhar से नीतिन कोहली, विनीत धीर, दीपक बाली, पवन टीनू को मिली टिकट
जालंधर, ENS: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की एक अहम बैठक के बाद इस सूची को जारी किया गया। बैठक में हिस्सा लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद दिल्ली पहुंचे। जहां पार्टी की ओर से दूसरी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

ऐसे में दूसरी लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। जारी सूची में जालंधर सेंट्रल से नीतिन कोहली, नार्थ से विनीत धीर, कैंट से दीपक बाली, आदमपुर से पवन टीनू, फिल्लौर से हरजोत सिंह के नाम शामिल है। बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 31 अक्टूबर को पहली लिस्ट जारी करते हुए 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।

