फिरोजपुरः सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हवालाती फरार हो गया। इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। लेकिन कैदी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मिली जानकारी के अनुसार कैदी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज है। ऐसे में सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी वार्ड से हवालाती रमनदीप सिंह उर्फ़ रम्मी पुत्र प्रेम सिंह वासी वार्ड नंबर 3 मल्लावालां पुलिस की तैनात गार्द को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस लगातार रमनदीप की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। मौके पर थाना सिटी दविंदर सिंह ने बताया कि हवालाती अस्पताल में तैनात गार्द को चकमा दे कर फरार हो गया। इसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
उधर, सिविल अस्पताल के एसएमओ निखिल गुप्ता ने बताया कि हवालाती रमनदीप सिंह की टांग में रोड डली हुई थी। जिससे कारण उसे चलने में काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में पुलिस कर्मियों द्वारा हवालाती की टांग से रॉड को निकालने के उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एसएमओ ने कहा कि कैदी वार्ड में पुलिस की गार्द 24 घंटे तैनात रहती है। लेकिन फिर भी हवालाती गार्द को चकमा देकर फरार हो गया।
