लुधियानाः जिले में छठ पूजा के त्योहार की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। आज पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा और हरदीप सिंह मुंडिया ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए सिधवां कनाल नहर का दौरा किया। उन्होंने बताया कि 15 को छठ पूजा है, जिसको लेकर तैयारियां की जारी है। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत यहां पहुंचे, यहा आप सरकार द्वारा सभी प्रबंध किए जाएंगे ताकि किसी को परेशानी न हो। इस दौरान उन्होंने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया।
उन्होंने बताया कि लाडोवाल दरिया का दौरा भी किया जाएगा, जिसमें दरिया पर प्रशासन की निगरानी रहेगी ताकि अनहोनी घटना से बचा जा सके। मुख्यमंत्री की हिदायतों के अनुसार घाटों की सुपरविजन एसडीएम करेंगे। प्रशासन की तरफ से मौके पर गोताखोर और पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों का भी जवाब दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि पूर्वांचली समुदाय को यह त्योहार मनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इन दावों को गलत बताते उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों ने हमेशा पूरी मानवता के लिए एक संदेश दिया है इसलिए समाज को बांटने वाली ऐसी बातों से बचना चाहिए।
