चंडीगढ़: जनगणना 2027 के दूसरे चरण के प्रचार एवं जागरूकता अभियान के तहत आज 11 नवंबर, 2026 को सुबह 11 बजे जनगणना संचालन निदेशालय, पंजाब, चंडीगढ़ के कार्यालय से 9 डिजिटल एलईडी वैनों को निदेशक डॉ. नवजोत खोसा ने औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वैनों पर जनगणना से संबंधित विभिन्न जागरूकता संदेश प्रदर्शित किए गए हैं।
इस अवसर पर निदेशालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। ये डिजिटल वैन संबंधित जिलों के प्रमुख कस्बों, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों, बाजारों तथा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों को कवर करेंगी, जहां आम लोगों की आवाजाही अधिक रहती है।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आम जनता की सहायता के लिए विशेष टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 भी शुरू किया गया है। नागरिक जनगणना प्रश्नावली भरते समय किसी भी प्रकार की जानकारी, मार्गदर्शन या शंका के समाधान के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि राज्यवासी जनगणना संचालन निदेशालय के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं। जनगणना से संबंधित वर्तमान गतिविधियों, महत्वपूर्ण पहलों और आगामी परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिक इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और यूट्यूब पर @censusdcopunjab को फॉलो कर सकते हैं।
