Haryana Govtविष्णु दत्त का धनपत सिंह सांगी का Lifetime Achievement Award-2026 के लिए...

विष्णु दत्त का धनपत सिंह सांगी का Lifetime Achievement Award-2026 के लिए हुआ चयन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा की समृद्ध लोकनाट्य परंपरा सांग को समर्पित प्रतिष्ठित धनपत सिंह सांगी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 के लिए प्रसिद्ध सांगी पंडित लख्मीचंद के पौत्र श्री विष्णु दत्त का चयन किया गया है। उन्हें एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि हरियाणा की लोक संस्कृति में सांग का विशेष स्थान है। यह केवल मनोरंजन की विधा नहीं, बल्कि लोक जीवन, सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम रही है।

सांग की इसी गौरवशाली विरासत के संरक्षण एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय सांग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के राज्य स्तरीय सांग महोत्सव का आयोजन 23 से 27 फरवरी, 2026 तक हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र के सभागार में किया गया था।

पांच दिवसीय महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न सांग कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाणा की पारंपरिक लोकनाट्य शैली, लोक संगीत, अभिनय और संवाद अदायगी की समृद्ध झलक प्रस्तुत की।

डॉ. दहिया ने कहा कि सांग हरियाणा की लोक आत्मा की अभिव्यक्ति है। इसकी परंपरा को जीवंत बनाए रखना हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों एवं सम्मानों के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध लोकनाट्य विरासत को नई पहचान और कलाकारों को निरंतर प्रोत्साहन मिलता रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने हर चुनौती को पार कर हिमाचल के हकों की रक्षा सुनिश्चित की: चंद्रशेखर

शिमला: धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री...

Punjab News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर से भाना सिद्धू को पुलिस ने किया काबू

बरनालाः जिले के कोर्ट कॉप्लेक्स से भाना सिद्धू को...

विकसित भारत की यात्रा गांवों से शुरू होनी चाहिएः कविंद्र गुप्ता

शिमला: राज्यपाल कविद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

Punjab News: 25 तहसीलदारों, 79 नायब तहसीलदारों के हुए तबादले

चंडीगढ़: प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और जनहित को...

Vikramaditya Singh ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किया प्रतिष्ठित पुरस्कार

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी मार्गदर्शन...

CM Sukhu ने हर चुनौती को पार कर हिमाचल के हकों की रक्षा सुनिश्चित की: चंद्रशेखर

शिमला: धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने...

Punjab News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर से भाना सिद्धू को पुलिस ने किया काबू

बरनालाः जिले के कोर्ट कॉप्लेक्स से भाना सिद्धू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक...

विकसित भारत की यात्रा गांवों से शुरू होनी चाहिएः कविंद्र गुप्ता

शिमला: राज्यपाल कविद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और तकनीकी...

Punjab News: 25 तहसीलदारों, 79 नायब तहसीलदारों के हुए तबादले

चंडीगढ़: प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और जनहित को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा फेरबदल किया...