Nationalमहंगाई की मारः दूध के दामों में हुई बढ़ौतरी

महंगाई की मारः दूध के दामों में हुई बढ़ौतरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती लागत की वजह से मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें वीरवार 12 नवंबर से लागू होंगी। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है। इससे आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में दूध की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता है। कंपनी ने इससे पहले 14 मई, 2026 को दूध की कीमतें बढ़ाई थीं।

उससे पहले अप्रैल, 2025 में कीमतों में संशोधन किया था। नई दरों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध अब 72 रुपये के बजाय 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, पैकेट वाले टोंड दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। डबल टोंड दूध की कीमत भी दो रुपये बढ़ाई गई है। यह अब 54 रुपये के बजाय 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा खुले वितरण वाले टोंड दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

सभी कीमतें प्रति लीटर हैं। नई दरें 12 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगी। सूत्रों ने बताया कि किसानों से दूध खरीदने की कीमत बढ़ गई है। इसके चलते कंपनी ने बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डालने का फैसला किया है। मदर डेयरी दूध की बिक्री से मिलने वाली कुल राशि का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है। दिल्ली-एनसीआर में कंपनी रोजाना लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है। इसकी बिक्री अपने आउटलेट, सामान्य खुदरा दुकानों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए होती है। कुल मिलाकर कंपनी की दैनिक दूध बिक्री 50 लाख लीटर से अधिक है।

महज छह महीने में दूध की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी होने से घरेलू बजट प्रभावित हो सकता है। दूध रोजमर्रा की जरूरत का सामान है। ऐसे में इसकी कीमत बढ़ने से उपभोक्ताओं का मासिक खर्च बढ़ सकता है। इससे खाद्य महंगाई पर भी दबाव पड़ने की आशंका है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय यानी एनएसओ के मुताबिक, सितंबर में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 7.74 प्रतिशत हो गई थी, जबकि अगस्त में यह 5.97 प्रतिशत थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्याज और अन्य खाद्य वस्तुओं की ऊंची कीमतों के कारण सितंबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत पहुंच गई थी। हालांकि, यह भारतीय रिजर्व बैंक की निर्धारित सहनशीलता सीमा के भीतर रही। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी सीपीआई पर आधारित खुदरा महंगाई दर अगस्त में 4.83 प्रतिशत थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ‘वारिस पंजाब दे’ को बड़ा झटका, कई नेता आप में हुए शामिल

अमृतसरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

MI और PBKS में उलटफेर: करोड़ों में बिके हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह

मुंबईः इंडियन प्रीमियर लीग की बहु प्रतीक्षित अदला बदली...

Punjab News: शादी समारोह में गया परिवार, चोर घर से गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के कस्बा दोरांगला में चोरों ने दिनदहाड़े...

Diljit Dosanjh के इंदौर कॉन्सर्ट को मिली उड़ाने की धमकी

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर इंदौर/ ग्वालियर। पंजाबी सुपरस्टार...

हरियाणा में खुलेंगी 2,651 Fair Price Shops, इच्छुक आवेदक 25 नवंबर तक कर पाएंगे आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने गरीब और पात्र परिवारों के...

Punjab News: ‘वारिस पंजाब दे’ को बड़ा झटका, कई नेता आप में हुए शामिल

अमृतसरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले 'वारिस पंजाब दे' पार्टी को आप पार्टी ने...

MI और PBKS में उलटफेर: करोड़ों में बिके हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह

मुंबईः इंडियन प्रीमियर लीग की बहु प्रतीक्षित अदला बदली (ट्रेडिंग) में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 18 करोड़ रुपए की बढ़ी...

Punjab News: शादी समारोह में गया परिवार, चोर घर से गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के कस्बा दोरांगला में चोरों ने दिनदहाड़े एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये...

Diljit Dosanjh के इंदौर कॉन्सर्ट को मिली उड़ाने की धमकी

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर इंदौर/ ग्वालियर। पंजाबी सुपरस्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर सुरक्षा...