GurdaspurPunjab News: शादी समारोह में गया परिवार, चोर घर से गहने और...

Punjab News: शादी समारोह में गया परिवार, चोर घर से गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले के कस्बा दोरांगला में चोरों ने दिनदहाड़े एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की कीमत के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय किसान रविंदर सिंह पुत्र सुलखन सिंह अपनी फसल मंडी में बेचने गया हुआ था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में केवल बुजुर्ग माता मौजूद थी।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर के कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखी अलमारियों तथा बेड को खंगालते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर मौके से फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब किसान रविंदर सिंह का बेटा घर पहुंचा। उसने देखा कि कमरों का सामान बिखरा पड़ा था, बेड खुले हुए थे और अलमारियों का सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ था। इसके बाद उसने तुरंत अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। जब परिवार ने जांच की तो घर से गहने और नकदी गायब मिले।

दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही थाना दोरांगला के प्रभारी प्रथम पठानिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, मौके पर पहुंचे किसान संगठनों के नेताओं और गांव के सरपंच करमजीत सिंह मिंटू ने बताया कि दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देना बेहद चिंताजनक है। चोर लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए हैं, जिससे आसपास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। सरपंच और किसान संगठनों के नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और इलाके में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

‘मैं सुंदर नहीं दिखती हूं, मुझे मर जाना चाहिए’ , NEET छात्रा ने 3 बार किया Suicide Attempt

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

हरियाणा सरकार ने राज्य के सफाई कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, वेतन में की बढ़ोतरी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और सफाई...

ASI ने की आत्महत्या, सर्विस स्टेशन में फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी के साथ चल रहा था विवाद

करनालः हरियाणा के करनाल में पुलिस महकमे को झकझोर...

Punjab News: जमीन के विवाद को लेकर अंधाधुंध गोलीबारी, JCB से स्लैब को तोड़ा, देखें CCTV

अमृतसरः कमिश्नरेट के इलाके में जमीन विवाद को लेकर...

Jalandhar News: दिवित और आरव की मौत के बाद भी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक उड़ा रहे कानून की धज्जियां, देखें वीडियो

प्रशासन ने नहीं लिया सबक, ADCP अभी भी कर रहे लोगों से अपील पुलिस के आदेशों के बावजूद कैसे मिल...

‘मैं सुंदर नहीं दिखती हूं, मुझे मर जाना चाहिए’ , NEET छात्रा ने 3 बार किया Suicide Attempt

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही 19 वर्षीय एक छात्रा ने पिछले...

हरियाणा सरकार ने राज्य के सफाई कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, वेतन में की बढ़ोतरी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के कल्याण की दिशा में कई बड़े कदम उठाते...

ASI ने की आत्महत्या, सर्विस स्टेशन में फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी के साथ चल रहा था विवाद

करनालः हरियाणा के करनाल में पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। मधुबन पुलिस...