National200 रुपये वापस मांगने पर दिव्यांग युवक से मारपीट, मौत

200 रुपये वापस मांगने पर दिव्यांग युवक से मारपीट, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पीलीभीत। पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र के खजुरहा गांव में मंदिर की लाइट जोड़ने के लिए दिए गए 200 रुपये वापस मांगने पर एक दिव्यांग युवक से कथित तौर पर मारपीट की गई और मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक के परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सुनगढ़ी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेश त्यागी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, खजुरहा गांव निवासी खरगसेन रामसनेही (28) दिव्यांग था। परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि दीपावली पर उसने गांव के ही सियाराम को मंदिर की लाइट ठीक करने के लिए 200 रुपये दिए थे। आरोप है कि सियाराम ने लाइट नहीं ठीक की और इसके बाद रुपये वापस मांगने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि दीपावली के दिन सियाराम ने खरगसेन के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले आए थे। मंगलवार सुबह हालत बिगड़ने पर उसे पीलीभीत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

रोडरेज का मामलाः टक्कर का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली, मौत

गोहानाः जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर रोडरेज की एक घटना सामने...

6.24 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऊना। जिला ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो...

होर्मुज में तेल टैंकरों में जोरदार धमाके

नई दिल्ली। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC)...

शेयर बाजार में तेजी, चंद मिनटों में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की...

Punjab News: अज्ञात युवकों ने कार में सवार पिता और मासूम पर ताबड़तोड़ की फायरिंग, देखें CCTV

फाजिल्काः गांव सुरेश वाला में सनसनीखेज वारदात सामने आई...

रोडरेज का मामलाः टक्कर का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली, मौत

गोहानाः जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर रोडरेज की एक घटना सामने आई है। कार को पीछे से टक्कर मारने के बाद...

6.24 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऊना। जिला ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए अम्ब में 6.24...

होर्मुज में तेल टैंकरों में जोरदार धमाके

नई दिल्ली। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) के एक...

शेयर बाजार में तेजी, चंद मिनटों में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई। चौतरफा खरीदारी के चलते...