AmritsarPunjab News: 14 अत्याधुनिक पिस्तौल सहित 6 तस्कर गिरफ्तार , देखें वीडियो

Punjab News: 14 अत्याधुनिक पिस्तौल सहित 6 तस्कर गिरफ्तार , देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। इस मामले की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है। डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे।

ये हैंडलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आरोपियों से संपर्क बनाए रखते थे और अवैध हथियारों की सप्लाई करवाते थे। हथियारों की खेप ड्रोन के माध्यम से भेजी जाती थी। इसके बाद आरोपी ड्रोन के जरिए पहुंचने वाली खेप को इकट्ठा कर आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाते थे। पुलिस ने नेटवर्क को लेकर दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। इनमें एक मामला थाना छेहरटा और दूसरा थाना सिविल लाइन में दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

जांच के दौरान यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियारों की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े सभी संपर्कों का पता लगाने में जुटी है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने, अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने और राज्य में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध...

Jalandhar News: व्यक्ति को किया काबू, 50 ATM Card बरामद, देखें Live

जालंधरः महानगर के बाबूलाभ सिंह नगर इलाके में ATM...

पंजाब में पोटाश की खोज का काम अप्रैल 2027 के अंत या मई के पहले सप्ताह तक शुरू होगा

चंडीगढ़: पंजाब खनिज खोज के एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। राज्य में पोटाश की खोज...

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप स्टोर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता श्रीमती कांता रानी के...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर गहरा...